Home Sports RR vs PBKS: संकटमोचक हेटमायर ने राजस्थान को आखिरी ओवर में जिताया, पंजाब किंग्स को घर में मिली शिकस्त

RR vs PBKS: संकटमोचक हेटमायर ने राजस्थान को आखिरी ओवर में जिताया, पंजाब किंग्स को घर में मिली शिकस्त

0
RR vs PBKS: संकटमोचक हेटमायर ने राजस्थान को आखिरी ओवर में जिताया, पंजाब किंग्स को घर में मिली शिकस्त

[ad_1]

Punjab Kings vs Rajasthan Royals Match Highlights: आईपीएल 2024 का 27वां मैच बेहद रोमांचक रहा. आखिरी ओवर तक चले इस बेहद दिलचस्प मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया. यह राजस्थान की सीजन में 5वीं जीत है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 147 रन का स्कोर खड़ा किया. पंजाब के बल्लेबाज इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप रहे. टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आखिरी ओवर में 152 रन बनाकर 3 विकेट से जीत दर्ज कर ली. राजस्थान रॉयल्स की यह आईपीएल 2024 में 5वीं जीत है और टीम 10 अंकों के साथ टॉप पर है. वहीं, पंजाब किंग्स ने लगातार दूसरा मैच गंवाया है.

आखिरी ओवर में जीता राजस्थान

राजस्थान रॉयल्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रन की दरकार थी. अर्शदीप सिंह के इस ओवर में सिमरन हेटमायर ने दो छक्के जड़ते हुए राजस्थान को जीत तक पहुंचाया. पहले और दूसरी गेंद डॉट रही. तीसरी गेंद पर हेटमायर ने छक्का जड़ा. चौथी गेंद पर सैम करन के मिस फील्ड के चलते दो रन बने. ओवर की पांचवीं गेंद पर हेटमायर ने विनिंग सिक्स लगाया और इसी के साथ पंजाब की हार तय हो गई. हेटमायर ने 10 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए.

यशस्वी रहे RR के टॉप स्कोरर

राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल रहे, जिन्होंने 28 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों की मदद से 39 रन की पारी खेली. वहीं, तनुष कोटियान ने 24 रन बनाए. संजू सैमसन 18 रन बनाकर आउट हुए. रियान पराग का बल्ला आज खामोश रहा. उन्होंने 23 रन बनाए. ध्रुव जुरेल 6 रन बनाकर आउट हुए. रोवमैन पॉवेल (11 रन) और केशव महाराज (1 रन) सस्ते में आउट हुए.

पंजाब किंग्स की फ्लॉप बल्लेबाजी

शिखर धवन के बिना मैच खेल रही पंजाब किंग्स की टीम 147 रन का स्कोर बना पाई. आशुतोष शर्मा 31 रन के साथ टॉप स्कोरर रहे. उनके अलावा जितेश शर्मा ने 29 रन बनाए. बाकी बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए. ओपनर अथर्व तायड़े (15 रन) और जॉनी बेयरस्टो (15 रन) कुछ खास नहीं कर सके. प्रभसिमरन सिंह का भी बल्ला इस मैच में नहीं चला. उन्होंने सिर्फ 10 रन बनाए. सैम करन पूरी तरह फ्लॉप रहे. उनके बल्ले से मात्र 6 रन निकले. शशांक सिंह 9 रन बनाकर आउट हुए. लियाम लिविंगस्टोन 21 रन की बनाने में कामयाब हो सके. राजस्थान के लिए आवेश खान और केशव महाराज ने 2-2 विकेट लिए, जबकि ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन और युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला.

पंजाब ने गेंदबाजों के दम पर की वापसी

147 रन का टारगेट देने के बाद पंजाब किंग्स ने इस मैच में गेंदबाजों के दम पर शानदार वापसी की, लेकिन आखिरी ओवर में सिमरन हेटमायर ने बाजी पलट दी और दो छक्के जड़ते हुए राजस्थान को विजयी बना दिया. पंजाब के लिए कगिसो रबाडा और सैम करन ने 2-2 विकेट लिए. दोनों ने किफायती गेंदबाजी करते हुए क्रमशः अपने-अपने 4 ओवर के स्पेल में 18 और 25 रन दिए. वहीं, अर्शदीप सिंह, लियाम लिविंगस्टोन और हर्षल पटेल को 1-1 सफलता मिली.

टॉप पर बरकरार राजस्थान

इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम टॉप पर बरकरार है. राजस्थान रॉयल्स ने अब तक आईपीएल 2024 में 6 मैच खेले हैं, जिसमें 5 जीत के साथ 10 अंक हासिल कर लिए हैं. संजू सैमसन की इस टीम ने सिर्फ एक मैच गंवाया है. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. पंजाब की यह 6 मैचों में चौथी हार है. टीम 2 जीत में 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here