Home Sports ‘अगर शिवम दुबे को WC में मौका नहीं मिला तो तुम जिम्मेदार होगे.. पूर्व क्रिकेटर ने अपने बयान से CSK को घेरा

‘अगर शिवम दुबे को WC में मौका नहीं मिला तो तुम जिम्मेदार होगे.. पूर्व क्रिकेटर ने अपने बयान से CSK को घेरा

0
‘अगर शिवम दुबे को WC में मौका नहीं मिला तो तुम जिम्मेदार होगे.. पूर्व क्रिकेटर ने अपने बयान से CSK को घेरा

[ad_1]

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग पर भारतीय चयनकर्ताओं की नजर बनी हुई है. इसी महीने के अंत तक टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन होना है. टूर्नामेंट में अच्छा खेल दिखाने वालों को इस मेगा आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिल सकता है. पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कहा है कि अगर शिवम दुबे वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं बना पाते हैं तो इसकी जिम्मेदार चेन्नई सुपर किंग्स होगी.

मनोज तिवारी ने कहा,” अगर हार्दिक पंड्या को विश्व कप में खेलना है तो उन्होंने एक ऑलराउंडर की तरह खेलना होगा. उन्हें गेंदबाजी भी करनी होगी. उनकी इकॉनमी रेट देखिए. वह करीब 11 की है. वह इस साल अच्छा परफॉर्म नहीं कर रहे हैं. अगर ऐसा रहा तो शायद उन्हें विश्व कप में मौका नहीं मिलेगा. अजीत अगरकर काफी बोल्ड डिसीजन लेने के लिए जाने जाते हैं. अगर शिवम दुबे को विश्व कप में मौका नहीं मिला तो इसकी जिम्मेवार चेन्नई सुपर किंग्स होगी.”

MS Dhoni: मैनेजर से नंबर लेकर किया मैसज, पहली बार में हुए थे इग्नोर, जानिए धोनी-साक्षी की दिलचस्प लव स्टोरी

तिवारी ने आगे कहा, सीएसके उन्हें बॉलिंग करने नहीं दे रही है. मैं लंबे समय से ऐसा देख रहा हूं. अगर आपको हार्दिक पंड्या का रिप्लेसमेंट चाहिए तो इसके लिए आपको शिवम दुबे को तैयार करना होगा. हम यहां पर वर्ल्ड कप की बात कर रहे हैं और भारत ने लंबे समय से कप नहीं जीता है. इसलिए हमें समय से पहले ही ये सब प्लान करके रखना पड़ेगा.”

बता दें कि शिवम दुबे ने आईपीएल में अब तक गेंदबाजी करते हुए 21 मैचों में कुल 8 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी 9.86 की रही है. दुबे बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने अब तक 5 मैचों में 160 के स्ट्राइक रेट से कुल 176 रन बनाए हैं. जिसमें एक अर्धशतकीय पारी भी शामिल है. दुबे ने जनवरी में हुए अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भी बढ़िया प्रदर्शन किया था.

Tags: Csk, Manoj tiwary, Shivam Dube

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here