[ad_1]

अरविंद केजरीवाल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यसभा सांसद और पंजाब के सह प्रभारी डॉ. संदीप पाठक ने सोमवार को तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। जेल से बाहर आकर संदीप पाठक ने बताया कि केजरीवाल ने उनसे मुफ्त बिजली, पानी, इलाज, महिलाओं को बस सेवा की सुविधाएं मिलने समेत जनता के सुख-दुख के बारे में पूछा। अगले हफ्ते से सीएम केजरीवाल दो मंत्रियों को जेल में बुलाकर उनके विभागों की समीक्षा करेंगे कि काम कैसा चल रहा है।
[ad_2]
Source link