Home Sports IPL 2024: शिमरॉन हेटमायर के दिमाग में चल रहा था Super Over, ट्रेंट बोल्ट को एक रन भागने के लिए किया तैयार

IPL 2024: शिमरॉन हेटमायर के दिमाग में चल रहा था Super Over, ट्रेंट बोल्ट को एक रन भागने के लिए किया तैयार

0
IPL 2024: शिमरॉन हेटमायर के दिमाग में चल रहा था Super Over, ट्रेंट बोल्ट को एक रन भागने के लिए किया तैयार

[ad_1]

IPL 2024, PBKS vs RR: चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम मुल्लांपुर में शनिवार को खेले गए IPL मैच के आखिरी ओवर के दौरान शिमरॉन हेटमायर के दिमाग में चल रहा था कि सुपर ओवर होकर रहेगा. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और शिमरॉन हेटमायर ने बेखौफ तरीके से मैच फिनिश कर राजस्थान रॉयल्स (RR) को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 3 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी. अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर की पहली दो गेंदें खाली निकालकर सनसनी मचा दी, लेकिन फिर शिमरॉन हेटमायर ने 6, 2, 6 रन ठोकते हुए राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए मैच फिनिश कर दिया. 

हेटमायर के दिमाग में चल रहा था सुपर ओवर

शिमरॉन हेटमायर ने कहा, ‘शुरुआती दो गेंदों के बाद दबाव बन गया था, लेकिन फिर मैंने गेंद को यथासंभव दूर मारने की कोशिश की.’ शिमरॉन हेटमायर ने तीसरी गेंद पर छक्का और चौथी गेंद पर दो रन लेने के बाद क्रीज पर साथी बल्लेबाज ट्रेंट बोल्ट से एक रन भागने के लिए तैयार रहने को कहा था. शिमरॉन हेटमायर ने कहा, ‘मैंने बोल्ट से कहा कि ओवर की पांचवीं गेंद पर अगर मौका मिला तो एक रन भागने से संकोच मत करना, क्योंकि इससे मैच बराबरी पर छूटता और टीम के पास सुपर ओवर में जीतने का मौका रहता.’ शिमरॉन हेटमायर ने हालांकि छक्का मारकर टीम को जीत दिला दी.

लगातार छक्के मारने की प्रैक्टिस करते हैं हेटमायर

पंजाब किंग्स के खिलाफ 10 गेंदों में नाबाद 27 रन की आक्रामक पारी खेल कर राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाने वाले बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर ने कहा कि वह कड़े अभ्यास के कारण गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाने में सफल रहते हैं. राजस्थान को आखिरी 14 गेंद में 30 रन की जरूरत थी तब शिमरॉन हेटमायर और रोवमैन पोवेल (पांच गेंद में 11 रन) की वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की जोड़ी ने आक्रामक बल्लेबाजी कर टीम को छह मैच में पांचवीं जीत दिलाई. प्लेयर ऑफ द मैच’ शिमरॉन हेटमायर ने अपनी नाबाद पारी में एक चौका और तीन छक्के लगाए.

प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर राजस्थान

पंजाब किंग्स को आठ विकेट पर 147 रन पर रोकने के बाद राजस्थान ने 19.5 ओवर में सात विकेट पर 152 रन बनाकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी स्थिति मजबूत की. शिमरॉन हेटमायर ने मैच के बाद कहा, ‘यह सिर्फ अभ्यास के कारण संभव है, मैं नेट सत्र पर यथासंभव (बड़े शॉट खेलने का) प्रयास करता हूं. मैं छक्के मारने की पूरी कोशिश करता हूं. मुझे खुशी है कि मैंने आज अपनी टीम की मदद की.’ राजस्थान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी, लेकिन अर्शदीप सिंह ने शुरुआती दो गेंद में एक भी रन नहीं दिया जिससे हेटमायर पर दबाव बढ़ गया था. 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here