Home Sports IPL 2024: 4 गेंदों में चाहिए थे 10 रन, हेटमायर ने पलटा मैच; पंजाब के जबड़े से ऐसे छीन ली जीत

IPL 2024: 4 गेंदों में चाहिए थे 10 रन, हेटमायर ने पलटा मैच; पंजाब के जबड़े से ऐसे छीन ली जीत

0
IPL 2024: 4 गेंदों में चाहिए थे 10 रन, हेटमायर ने पलटा मैच; पंजाब के जबड़े से ऐसे छीन ली जीत

[ad_1]

IPL 2024, PBKS vs RR: राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने शनिवार को IPL 2024 में फैंस की सांसें अटकाते हुए पंजाब किंग्स (PBKS) को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हरा दिया. इस मैच के आखिरी ओवर में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने पंजाब किंग्स (PBKS) के मुंह से जीत छीन ली. राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए एक वक्त पर मैच फंस चुका था और उसे आखिरी 4 गेंदों पर 10 रनों की जरूरत थी. ऐसे में शिमरॉन हेटमायर ने हार नहीं मानी और अपनी मैच फिनिशिंग काबिलियत दिखाते हुए राजस्थान रॉयल्स (RR) को पंजाब किंग्स (PBKS) पर 3 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी. 

4 गेंदों में चाहिए थे 10 रन

चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम मुल्लांपुर में खेले गए इस मैच के आखिरी ओवर में राजस्थान रॉयल्स (RR) को 10 रन बनाने थे. 6 गेंदों पर 10 रन बनाना कोई ज्यादा मुश्किल काम नहीं था, लेकिन पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए आखिरी ओवर फेंकने आए अर्शदीप सिंह ने पहली दो गेंदें डॉट डाल दी. अब यहां से राजस्थान रॉयल्स (RR) को आखिरी 4 गेंदों पर 10 रनों की जरूरत थी. स्ट्राइक पर शिमरॉन हेटमायर मौजूद थे. 

हेटमायर ने पलटा मैच

अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर की पहली दो गेंदें खाली निकालकर सनसनी मचा दी, लेकिन फिर शिमरॉन हेटमायर ने जो किया उसने फैंस को रोमांचित कर दिया. अर्शदीप सिंह की तीसरी गेंद पर शिमरॉन हेटमायर ने लॉन्ग ऑन की तरफ सीधा फ्लैट छक्का जड़ दिया. अर्शदीप सिंह की चौथी गेंद पर शिमरॉन हेटमायर ने दौड़कर दो रन ले लिए. शिमरॉन हेटमायर ने ओवर की पांचवीं गेंद पर अर्शदीप सिंह को छक्का ठोकते हुए 3 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी. शिमरॉन हेटमायर ने इस तरह खुद को शांत रखते हुए राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए मैच फिनिश कर दिया. 

PBKS vs RR मैच का आखिरी ओवर

पहली गेंद – अर्शदीप सिंह ने शिमरॉन हेटमायर को डॉट गेंद डाली (138/7 – 19.1 ओवर)

दूसरी गेंद – अर्शदीप सिंह ने शिमरॉन हेटमायर को फिर से डॉट गेंद डाली (138/7 – 19.2 ओवर)

तीसरी गेंद – अर्शदीप सिंह की गेंद पर शिमरॉन हेटमायर ने छक्का जड़ दिया (144/7 – 19.3 ओवर)

चौथी गेंद – अर्शदीप सिंह की गेंद पर शिमरॉन हेटमायर ने 2 रन ले लिए (146/7 – 19.4 ओवर)

पांचवीं गेंद – अर्शदीप सिंह की गेंद पर शिमरॉन हेटमायर ने छक्का जड़ दिया और राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट से मैच जीत लिया (152/7 – 19.5 ओवर)

गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रायल्स का विजयरथ रोका 

शिमरॉन हेटमायर की 10 गेंद में नाबाद 27 रन की ताबड़तोड़ पारी के बूते राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को एक गेंद शेष रहते तीन विकेट से हराया. राजस्थान रॉयल्स को आखिरी 14 गेंद में 30 रन की जरूरत थी तब शिमरॉन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल (पांच गेंद में 11 रन) की विंडीज बल्लेबाजों की जोड़ी ने आक्रामक बल्लेबाजी कर राजस्थान को छह मैच में पांचवीं जीत दिलाई. ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ शिमरॉन हेटमायर ने अपनी नाबाद पारी में एक चौका और तीन छक्के लगाए. पंजाब को आठ विकेट पर 147 रन पर रोकने के बाद राजस्थान ने 19.5 ओवर में सात विकेट पर 152 रन बनाकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी जगह मजबूत की.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here