Home Sports MI vs CSK: चेन्नई मस्त…मुंबई पस्त, रोहित के शतक पर धोनी के 3 छक्के भारी, हाईवोल्टेज मैच में छाए पथिराना

MI vs CSK: चेन्नई मस्त…मुंबई पस्त, रोहित के शतक पर धोनी के 3 छक्के भारी, हाईवोल्टेज मैच में छाए पथिराना

0
MI vs CSK: चेन्नई मस्त…मुंबई पस्त, रोहित के शतक पर धोनी के 3 छक्के भारी, हाईवोल्टेज मैच में छाए पथिराना

[ad_1]

IPL 2024 MI vs CSK: आईपीएल 2024 के 29वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया. मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई को 20 रन से जीत मिली. मुंबई के लिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शतक लगाया, लेकिन उनकी टीम नहीं जीत पाई. चेन्नई के लिए इस मैच में बल्लेबाजी में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और महेंद्र सिंह धोनी ने कमाल किया तो गेंदबाजी में मथीशा पथिराना ने कहर बरपा दिया.

चेन्नई को मिली चौथी जीत

मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 206 रन बनाए. जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ ही चेन्नई के 6 मैचों में 8 अंक हो गए. उसे चौथी जीत मिली है. चेन्नई को अब तक दो हार का सामना करना पड़ा है. उसका नेट रनरेट +0.726 हो गया. मुंबई को 6 मैच में चौथी हार मिली है. वह अब आठवें स्थान पर खिसक गई है. उसके खाते में 4 अंक हैं. मुंबई का नेट रनरेट -0.234 है.

धोनी के 3 छक्के पड़े भारी

चेन्नई के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पारी के 20वें ओवर में 3 छक्के मारे. उन्होंने हार्दिक पांड्या की 4 गेंदों का सामना किया और 20 रन बनाए. संयोग से चेन्नई की जीत का अंतर भी 20 रन ही रहा. धोनी के 3 छक्के रोहित शर्मा के 105 रनों पर भारी पड़ गए. हिटमैन 63 गेंदों का सामना किया और नॉटआउट लौटे, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए. रोहित ने 11 चौके और 5 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 166.67 का रहा.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here