Home Breaking News रामनवमी के लिए तैयार अयोध्या: फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया राम मंदिर, ट्रस्ट ने जारी की तस्वीरें

रामनवमी के लिए तैयार अयोध्या: फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया राम मंदिर, ट्रस्ट ने जारी की तस्वीरें

0
रामनवमी के लिए तैयार अयोध्या: फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया राम मंदिर, ट्रस्ट ने जारी की तस्वीरें

[ad_1]

Ram temple illuminated with flowers and colorful lights

राम मंदिर
– फोटो : एक्स/राम मंदिर ट्रस्ट

विस्तार


17 अप्रैल 2024 को देशभर में रामनवमी मनाई जाएगी। इस बार की रामनवमी बेहद खास है। क्योंकि 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद पहली बार प्रभु श्रीराम के जन्म स्थान अयोध्या में बने भव्य महल में राम नवमी मनाई जाएगी। राम नवमी के दिन उत्सव मनाने के लिए राम नगरी को सजाया गया है। प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाने लगा है। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर मंदिर की तस्वीरें जारी की गई हैं। 

वहीं, रामनवमी के दिन राम लाल भक्तों को 19 घंटे दर्शन देंगे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने केवल राम जन्मोत्सव के दिन यानी 17 अप्रैल को ही दर्शन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। राम जन्मोत्सव के दिन सुबह 3:30 बजे से ही भक्त दर्शन के लिए लाइन में लग सकेंगे। रात 11 बजे तक श्रृंगार, राग-भोग व दर्शन साथ-साथ चलते रहेंगे।

रामनवमी मेले में श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि बताया कि श्रीराम नवमी महोत्सव के दौरान मंगला आरती के बाद ब्रह्म मुहूर्त में अति प्रातः 3:30 बजे से अभिषेक, श्रृंगार एवं दर्शन साथ-साथ चलते रहेंगे। श्रृंगार आरती प्रातः 5:00 बजे होगी। श्री रामलला का दर्शन एवं सभी पूजा-विधि यथावत साथ-साथ चलती रहेगी। भगवान को भोग लगाने के लिए समय-समय पर अल्प-काल को पर्दा रहेगा। रात्रि 11:00 बजे तक दर्शन का क्रम पूर्ववत चलता रहेगा। इसके बाद परिस्थिति अनुसार भोग एवं शयन आरती होगी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here