Home Breaking News श्रीनगर में बड़ा हादसा: झेलम नदी में नाव डूबी… छह की मौत, छह को बचाया, तीन अब भी लापता

श्रीनगर में बड़ा हादसा: झेलम नदी में नाव डूबी… छह की मौत, छह को बचाया, तीन अब भी लापता

0
श्रीनगर में बड़ा हादसा: झेलम नदी में नाव डूबी… छह की मौत, छह को बचाया, तीन अब भी लापता

[ad_1]

big incident in Srinagar Boat sinks in Jhelum river drowning many people including students

झेलम नदी में बचाव अभियान के दौरान
– फोटो : बासित जरगर

विस्तार


श्रीनगर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां झेलम नदी में नाव डूब गई। इसमें 15 लोग सवार थे, जिसमें आठ वयस्क और सात विद्यार्थी शामिल थे। हादसे का पता चलते ही तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। अब तक 12 लोगों की तलाश की जा चुकी है। हादसा गंडबल बटवाड़ा में हुआ है।

इनमें छह की जान जा चुकी है और तीन का उपचार चल रहा है। तीन अन्य की हालत स्थिर है, जबकि तीन अब भी लापता हैं। बचाव अभियान चल रहा है। श्रीनगर उपायुक्त डॉ. बिलाल मोहि-उद-दीन भट ने इसकी जानकारी दी है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, मौके पर संभागीय आयुक्त कश्मीर, आईजीपी कश्मीर, उपायुक्त श्रीनगर और एसएसपी श्रीनगर, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस के अधिकारी पहुंचे हुए हैं। अधिकारियों ने मौके से बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here