[ad_1]

अभिषेक बनर्जी
– फोटो : ANI
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने आयकर विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है। दरअसल, टीएमसी ने दावा किया था कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने ट्रायल रन से पहले पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली। टीएमसी ने इसके लिए भाजपा पर विपक्ष के नेताओं को परेशान करने का आरोप लगाया था।
बता दें कि टीएमसी के इस दावे पर आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि तलाशी जैसी कोई भी प्रवर्तन कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने आगे बताया कि टीएमसी नेता हेलीकॉप्टर में मौजूद भी नहीं थे।
आईटी अधिकारियों पर फूटा अभिषेक का गुस्सा
मीडिया से बात करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा, “मुझे आईटी रेड से कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन जब आईटी अधिकारियों को कुछ भी नहीं मिला तो उन्होंने हेलीकॉप्टर को ट्रायल रन की इजाजत नहीं दी।” डायमंड हार्बर के सांसद ने बताया कि जब उनके सुरक्षाकर्मी ने वीडियो बनाना शुरू किया तो आईटी के अधिकारी ने जबरदस्ती डिलीट करवा दिया।
[ad_2]
Source link