Home Sports IPL 2024 में आई चौथा सेंचुरी, खूंखार ओपनर ने खेली एक और तूफानी पारी

IPL 2024 में आई चौथा सेंचुरी, खूंखार ओपनर ने खेली एक और तूफानी पारी

0
IPL 2024 में आई चौथा सेंचुरी, खूंखार ओपनर ने खेली एक और तूफानी पारी

[ad_1]

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अब तक सिर्फ तीन ही शतक देखने को मिले थे. सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में चौथी सेंचुरी फैंस को देखने को मिली. पहले बल्लेबाजी करने उतरे सनराइजर्स के खूंखार ओपनर ट्रेविस हेड के बल्ले से एक और धुंआधार पारी देखने को मिली. शुरुआती 7 ओवर में टीम के लिए 100 रन जोड़ने वाले बैटर ने अपनी सेंचुरी बॉल पर पूरी की.

सनराइजर्स हैदराबाद ने इसी सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ भी टीम के बल्लेबाजों की वैसी ही बेखौफ पारी देखने को मिली. ऑस्ट्रेलिया के बैटर ट्रेविस हेड ने आते ही गेंदबाजों पर हमला बोल दिया. महज 20 बॉल में इस बैटर ने छक्कों की बौछार करते हुए अपनी फिफ्टी जमा दी. विस्फोटक पारी की बदौलत ही टीम ने पावर प्ले में 76 रन बना डाले और 7.1 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए.

Tags: IPL 2024, Royal Challengers Bangalore, Sunrisers Hyderabad, Travis Head



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here