Home Breaking News Lok Sabha Election 2024 Live: केरल और तमिलनाडु के चुनावी रण में उतरेंगे पीएम मोदी; अन्नामलाई के खिलाफ दो केस

Lok Sabha Election 2024 Live: केरल और तमिलनाडु के चुनावी रण में उतरेंगे पीएम मोदी; अन्नामलाई के खिलाफ दो केस

0
Lok Sabha Election 2024 Live: केरल और तमिलनाडु के चुनावी रण में उतरेंगे पीएम मोदी; अन्नामलाई के खिलाफ दो केस

[ad_1]

10:30 AM, 15-Apr-2024

भाजपा ने ‘चंदा दो, धंधा लो’ का खेल किया

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, ‘महाराष्ट्र में एक नया खेल शुरू है। भाजपा ने ‘चंदा दो, धंधा लो’ का 8000 करोड़ का खेल किया। सुप्रीम कोर्ट ने यही चोरी पकड़ी है। प्रधानमंत्री मोदी भ्रष्टाचार की बात करते हैं, व्यवहार में पारदर्शिता लाने की बात करते हैं। महाराष्ट्र में उनके जो साथी हैं। उनके जो युवराज, श्रीकांत शिंदे हैं उनका एक फाउंडेशन है जो बहुत ही रहस्यमयी तरीके से व्यवहार कर रहा है। अब तक 500-600 करोड़ की रंगदारी की जा चुकी है।’

10:07 AM, 15-Apr-2024

भारत का विकास करना संकल्प पत्र की प्रतिबद्धता: धर्मेंद्र प्रधान

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ’10 साल की तपस्या के उपरांत जो काम हुए हैं उसे और गति देने के लिए 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प पत्र का लोकार्पण किया है। गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं के विकास के लिए 21वीं सदी में भारत का विकास करना संकल्प पत्र की प्रतिबद्धता है।’

 

 

09:39 AM, 15-Apr-2024

भाजपा का चुनावी घोषणापत्र शानदार: मुरुगन

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने भाजपा के घोषणापत्र को लेकर कहा, ‘भाजपा का चुनावी घोषणापत्र बेहद शानदार है। यह घोषणापत्र आगामी 25 सालों के ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए है। हमारा घोषणापत्र युवाओं, किसानों, गरीबों, महिलाओं, मछुआरों आदि के विकास पर केंद्रित है।’

09:32 AM, 15-Apr-2024

घमंडिया गठबंधन की न तो नीति सही और न ही नीयत: नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘जो घमंडिया गठबंधन के लोग हैं उनकी न तो नीति सही है और न ही नीयत सही है। उनके नेतृत्व का पता ही नहीं है। हम सब जानते हैं कि 2014 से पहले देश में क्या स्थिति थी। आज ये (INDIA गठबंधन) लोग न्याय की बात करते हैं, ये अपने घोषणापत्र में न्याय की बात करते हैं जबकि इन्होंने सिर्फ अन्याय किया है।’

09:13 AM, 15-Apr-2024

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी अरदास के लिए स्वर्ण मंदिर पहुंचे

कांग्रेस द्वारा जालंधर निर्वाचन क्षेत्र से नामांकित किए जाने के बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अरदास के लिए स्वर्ण मंदिर पहुंचे।

09:07 AM, 15-Apr-2024

के अन्नामलाई के खिलाफ दो केस दर्ज

तमिलनाडु भाजपा प्रमुख और कोयंबटूर निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार के अन्नामलाई के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के कथित उल्लंघन के लिए आईपीसी की धारा 143, 286, 341 और 290 के तहत दो मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामला क्रमशः सुलूर और सिंगनल्लूर पुलिस स्टेशनों में दर्ज किया गया है।

09:07 AM, 15-Apr-2024

केरल और तमिलनाडु के चुनावी रण में उतरेंगे पीएम

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल और तमिलनाडु के चुनावी रण में उतरेंगे। वह केरल के त्रिशूर और तिरुवनंतपुरम में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में भी प्रधानमंत्री की रैली है।

09:07 AM, 15-Apr-2024

अमित शाह की जम्मू रैली कल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाद कल गृह मंत्री अमित शाह जम्मू के पलोड़ा में रैली करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री जम्मू संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा के पक्ष में वोट मांगने के लिए रैली करेंगे। 

08:58 AM, 15-Apr-2024

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की कठुआ में जनसभा आज

भाजपा के स्टार प्रचारक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बसोहली के रामलीला मैदान में सोमवार को एक जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनाथ सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बसोहली पहुंचेंगे। पुलिस ने जनसभा को लेकर सुरक्षा काफी कड़ी कर दी है। 

08:56 AM, 15-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024 Live: केरल और तमिलनाडु के चुनावी रण में उतरेंगे पीएम मोदी; अन्नामलाई के खिलाफ दो केस

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। सात चरण में होने वाले आम चुनाव के लिए 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। नेताओं के पार्टी बदलने से लेकर राजनीतिक बयानबाजी तक का दौर जारी है। ऐसे में रोजाना कई सियासी उलटफेर होते नजर आ रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here