Home Sports Mi vs Csk: हार्दिक पंड्या पर भड़के सुनील गावस्कर, कहा- जानते हुए भी घोनी को…

Mi vs Csk: हार्दिक पंड्या पर भड़के सुनील गावस्कर, कहा- जानते हुए भी घोनी को…

0
Mi vs Csk: हार्दिक पंड्या पर भड़के सुनील गावस्कर, कहा- जानते हुए भी घोनी को…

[ad_1]

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 29 वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) के बीच खेला गया. इस मैच में चेन्नई ने शानदार जीत दर्ज की. रोहित शर्मा ने अपनी टीम के लिए शानदार शतक लगाया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. आखिरी ओवर में आकर चेन्नई के लिए एमएस धोनी ने 500 के स्ट्राइक रेट से रन बरसाए और सिर्फ हार्दिक पंड्या के ओवर में 4 गेंदों में ही 20 रन ठोक दिए. गावस्कर पंड्या की कप्तानी और गेंदबाजी से खुश नहीं हैं.

सुनील गावस्कर ने कहा,” लंबे समय के बाद मैंने इतनी खराब गेंदबाजी देखी है. सच में लंबे समय बाद. हार्दिक को पता है कि उनके पास ऐसी गेंदबाजी है जिन पर धोनी छक्का मारेंगे. एक छक्का ठीक है. अगली बार फिर एक लेंथ गेंद जब आप जानते हैं कि यह बल्लेबाज हिट करने के लिए एक लेंथ गेंद की तलाश में है. तीसरी गेंद फिर से लेंथ बॉल थी. लेग साइड पर एक फुल टॉस और वह इसकी तलाश में है और धोनी छक्का लगा देते हैं. बिल्कुल सामान्य गेंदबाजी थी. सच में सामान्य कप्तानी.”

MI के लिए रोहित ने ठोका दूसरा शतक, सिर्फ 5 खिलाड़ी ही मुंबई के लिए लगा सके सेंचुरी, सचिन समेत 4 खिलाड़ी लिस्ट में

मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 4 बॉल पर तीन लगातार छक्के और 2 रन लेकर 20 रन बनाए. कमाल की बात यह कि मुंबई ने 6 विकेट पर 186 रन बनाए और चेन्नई ने 20 रन से मैच जीता. अगर महेंद्र सिंह धोनी ने यह 20 रन नहीं बनाए होते तो शायद नतीजा कुछ और होता. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को रुतुराज गायकवाड और शिवम दुबे ने 180 रन के पार पहुंचाया लेकिन 200 का स्कोर महेंद्र सिंह धोनी के छक्कों की बदौलत पार किया.

तीसरा विकेट गिरने के बाद पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने जब मैदान पर कदम रखा तो पारी में सिर्फ 4 बॉल ही बचे थे. मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या के हाथों में गेंद थी और धोनी ने तीन बॉल पर लगातार तीन छक्के मारे इसके बाद आखिरी बॉल पर 2 रन लिया. मुंबई की टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज नहीं कर सकी. रोहित शर्मा का शतक एमआई के लिए काम नहीं आया.

Tags: Hardik Pandya, Ms dhoni, Sunil gavaskar

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here