Home Breaking News Salman Khan: सलमान के घर के बाहर फायरिंग के दोनों आरोपी गुजरात से गिरफ्तार; मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता

Salman Khan: सलमान के घर के बाहर फायरिंग के दोनों आरोपी गुजरात से गिरफ्तार; मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता

0
Salman Khan: सलमान के घर के बाहर फायरिंग के दोनों आरोपी गुजरात से गिरफ्तार; मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता

[ad_1]

Salman Khan Firing Outside Residence News Updates Mumbai Crime Branch Both Accused Nabbed in Bhuj Gujarat

अभिनेता सलमान खान और उनके घर के बाहर फायरिंग करने वाले संदिग्ध (दाहिने)
– फोटो : एएनआई/पीटीआई

विस्तार


अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर गोली चलाने के दोनों आरोपी गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिए गए हैं। मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम को यह बड़ी सफलता देर रात मिली। खबर के मुताबिक गुजरात पुलिस की टीम ने पश्चिमी कच्छ से दोनों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। मुंबई क्राइम ब्रांच दोनों आरोपियों को लेकर मंगलवार सुबह रवाना होगी। दोनों से मुंबई में पूछताछ की जाएगी। बता दें कि अभिनेता सलमान के आवास के बाहर बाइक पर सवार दो लोगों ने रविवार को फायरिंग की थी। इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया है।

सलमान को कगैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल ने पुर्तगाल से दी धमकी

सलमान खान से जुड़े एक अन्य अहम घटनाक्रम में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, शूटरों ने कुछ दिन पहले बांद्रा में सलमान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की थी। पुलिस को संदेह है कि अनमोल ने फेसबुक पोस्ट डालने के लिए वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल किया था। पुलिस के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाली धमकी भरी फेसबुक पोस्ट गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल ने पुर्तगाल से की थी।

सलमान को मिल चुकी हैं धमकियां; हरियाणा के शूटर से जुड़े हैं तार

गौरतलब है कि विश्नोई सलमान को पहले भी कथित तौर पर धमकियां दे चुका है। जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। सोमवार को गोली चलाने के मामले में विशाल उर्फ कालू का नाम भी चर्चा में आया। कालू हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला है, वह रोहतक पुलिस की वांछित सूची में शामिल है। कालू लॉरेंस गैंग का शूटर है और हरियाणा के ही रोहतक में स्क्रैप व्यापारी की हत्या के बाद इसका नाम चर्चा में आया। बता दें कि लॉरेंस सलमान को राजस्थान के जोधपुर से जुड़े काले हिरण का शिकार मामले में माफी मांगने या अंजाम भुगतने जैसी धमकियां दे चुका है। वह खुद को विश्नोई समाज के हक में आवाज उठाने वाला शख्स बताता है।

कैसे दिखते हैं गोली चलाने के संदिग्ध आरोपी; सलमान की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश

पूरे मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मामले की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है। सोमवार समाचार एजेंसी पीटीआई ने सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर जारी की। फोटो में आरोपियों को टोपी पहने और कंधे पर बैग लटकाए देखा जा सकता है। जांच क्राइम ब्रांच को सौंपे जाने से पहले बांद्रा पुलिस के अधिकारी ने बताया, भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और शस्त्र अधिनियम के तहत ‘अज्ञात व्यक्ति’ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सलमान को रविवार को हुई फायरिंग से पहले मिली धमकियों के मद्देनजर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से भी बात कर सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया।




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here