Home Sports Video: धुरंधर ने बताया हार्दिक पंड्या का दर्द, वो सबके सामने हंसता है लेकिन…

Video: धुरंधर ने बताया हार्दिक पंड्या का दर्द, वो सबके सामने हंसता है लेकिन…

0
Video: धुरंधर ने बताया हार्दिक पंड्या का दर्द, वो सबके सामने हंसता है लेकिन…

[ad_1]

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा की जगह पर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाए जाने की घोषणा की. इस फैसले के फैंस ज्यादा खुश नहीं थे और इसी वजह से लगातार टीम के ऑलराउंडर को मैच के दौरान हूटिंग का सामना करना पड़ा. लगातार तीन मैच हारने के बाद मुंबई ने जीत का स्वाद चखा लेकिन फैंस अब भी हार्दिक के खिलाफ बुरा बर्ताव कर रहे हैं. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने बताया कि वह इस तरह की परिस्थिति से गुजर चुके हैं लिहाजा उनका दर्द समझते हैं.

मुंबई इंडियंस की टीम को मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रविवार 14 अप्रैल को हार का सामना करना पड़ा. इस मैच के दौरान आखिरी ओवर में कप्तान हार्दिक पंड्या को चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तीन लगातार छक्के मारे और 4 गेंद पर 20 रन बनाए. यह मैच मुंबई ने 20 रन के अंतर से ही गंवाया. जब हार्दिक को छक्के पड़ रहे थे तो मैदान में पहुंचे दर्शकों ने एक बार फिर से उनको खिलाफ हूटिंग की.

Tags: Hardik Pandya, IPL 2024, Kevin Pietersen, Mumbai indians



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here