Home Sports Video: शतक का जश्न भी नहीं मना पाए रोहित, कप्तान हार्दिक पांड्या का रिएक्शन हुआ वायरल

Video: शतक का जश्न भी नहीं मना पाए रोहित, कप्तान हार्दिक पांड्या का रिएक्शन हुआ वायरल

0
Video: शतक का जश्न भी नहीं मना पाए रोहित, कप्तान हार्दिक पांड्या का रिएक्शन हुआ वायरल

[ad_1]

IPL 2024, MI vs CSK: मुंबई इंडियंस (MI) की टीम को रोहित शर्मा के शतक के बावजूद रविवार को खेले गए IPL मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 20 रन से हार का सामना करना पड़ा है. रोहित शर्मा ने इस मैच में 63 गेंदों में 105 रनों की नाबाद पारी खेली. रोहित शर्मा की पारी में 11 चौके और 5 छक्के लगाए थे. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस मैच में शतक जड़ने के बावजूद रोहित शर्मा उसका जश्न नहीं मना पाए. रोहित शर्मा ओपनिंग के लिए उतरे और पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी कर नाबाद लौटे, लेकिन फिर भी मुंबई इंडियंस को जीत नहीं दिला पाए.

शतक का जश्न भी नहीं मना पाए रोहित

मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस मैच के आखिरी ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की तीसरी गेंद पर कवर्स की तरफ चौका लगाया और ओवरऑल टी20 क्रिकेट में अपना आठवां शतक पूरा किया. रोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बावजूद कोई रिएक्शन नहीं दिया और ना ही कोई जश्न मनाया. हालांकि डगआउट में मौजूद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या, हेड कोच मार्क बाउचर और बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने तालियां बजाई. रोहित शर्मा के शतक के बाद वानखेड़े स्टेडियम फैंस की तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. रोहित शर्मा ने भले ही बैट उठाकर कोई सेलिब्रेशन नहीं किया, लेकिन उनके साथ बैटिंग कर रहे साथी क्रिकेटर टिम डेविड ने हिटमैन से हाथ मिलाया. बता दें कि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे के अर्धशतक के बाद मथीसा पथिराना की तूफानी गेंदबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से हरा दिया. चेन्नई सुपर किंग्स की जीत से रोहित शर्मा के नाबाद शतक पर पानी फिर गया. 

मुंबई इंडियंस को जीत नहीं दिला सके रोहित

चेन्नई सुपर किंग्स के 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम मथीसा पथिराना (28 रन पर चार विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 6 विकेट पर 186 रन ही बना सकी. रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में 105 रनों की नाबाद पारी खेली. रोहित शर्मा ने अपनी पारी में 5 छक्के और 11 चौके लगाए. रोहित शर्मा ने ईशान किशन (23) के साथ पहले विकेट के लिए 70 रन और तिलक वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की, लेकिन मुंबई इंडियंस को जीत नहीं दिला सके.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here