Home World डोनाल्ड ट्रंप पर जो लगा है आरोप, अमेरिका में हुआ यह पहली बार, जानें क्या है पूरा मामला

डोनाल्ड ट्रंप पर जो लगा है आरोप, अमेरिका में हुआ यह पहली बार, जानें क्या है पूरा मामला

0
डोनाल्ड ट्रंप पर जो लगा है आरोप, अमेरिका में हुआ यह पहली बार, जानें क्या है पूरा मामला

[ad_1]

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का बिगुल बज चुका है. डोनाल्ड ट्रंप अपने चुनाव प्रचार में तेजी भी ला दिए हैं. लेकिन इसी बीच पूर्व राष्ट्रपति की मुश्किलें बढ़ गई, आइए जानते हैं, क्या लगा है आरोप. क्या है पूरा मामला. 

पहले अमेरिकी
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपाति डोनाल्ड ट्रंप पर पोर्न स्टार को चुपके से धन देने के मामले में मसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. डोनाल्ड ट्रंप आपराधिक मुकदमे का सामना करने वाले पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए हैं. वह मैनहट्टन अदालत में एक पॉर्न स्टार को गुप्त धनराशि से भुगतान करने के आरोप का सामना करने के लिए उपस्थित हुए थे. यह मामला नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को वापस जीतने की उनकी कोशिश में परेशानी की वजह बन सकता है.

क्या है आरोप
ट्रंप पर कथित यौन संबंध को छिपाने की योजना में व्यावसायिक रिकार्ड में हेराफेरी करने का आरोप है. इसके अलावा ट्रंप पर तीन अन्य मामले चल रहे हैं. वह दो बार महाभियोग चलाने वाले एकमात्र अमेरिकी राष्ट्रपति भी हैं. इस साल ट्रंप को कई कानूनी लड़ाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें आपराधिक और दीवानी मुकदमे शामिल हैं, साथ ही प्राथमिक चुनावों में भी उन्हें भाग लेना है. सभी की निगाहें इस बात पर टिकी रहेंगी कि यह मुकदमा ट्रम्प की भविष्य की राजनीतिक संभावनाओं को कैसे प्रभावित करता है.

ट्रंप ने खुद को  बताया निर्दोष
ट्रंप को ट्रायल में भाग लेना आवश्यक है, जो मई तक चलने की उम्मीद है. जूरी चयन में लगभग एक सप्ताह लगने की उम्मीद है. इसके बाद गवाही होगी. हालांकि, कुछ कानूनी विशेषज्ञों द्वारा इस मामले को उन चार आपराधिक मुकदमों में से सबसे कम परिणामी माना जाता है, जिन पर पांच नवंबर के चुनाव से पहले सुनवाई होनी है. ट्रंप ने खुद को निर्दोष बताया है.

पॉर्न स्टार स्टार्मी डेनियल को चुप रहने के लिए दिए डॉलर
न्यूयॉर्क के अभियोजकों ने उन पर 2016 के राष्ट्रपति अभियान के अंतिम दिनों में 130,000 डॉलर के भुगतान को छुपाने के लिए रिकॉर्ड में हेराफेरी का आरोप लगाया था. आरोप है कि यह 2006 के यौन संबंधों के संबंध में पॉर्न स्टार स्टार्मी डेनियल को चुप रहने के लिए दिया गया था. हालांकि, ट्रंप ने ऐसे किसी भी रिश्ते से इनकार किया है.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here