Home Sports बटलर ने फिर सेंचुरी ठोक राजस्थान को दिलाई जीत, अकेले पलट दी हारी बाजी

बटलर ने फिर सेंचुरी ठोक राजस्थान को दिलाई जीत, अकेले पलट दी हारी बाजी

0
बटलर ने फिर सेंचुरी ठोक राजस्थान को दिलाई जीत, अकेले पलट दी हारी बाजी

[ad_1]

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के 31वें मुकाबले में दो टेबल टॉपर टीम का मुकाबला था. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी और सुनील नरेन की तूफानी शतक के दम पर 6 विकेट पर 223 रन का स्कोर खड़ा किया. जोस बटलर ने अकेले दम पर मैच का पासा पलट दिया और सेंचुरी जमाते हुए आखिरी ओवर में राजस्थान की टीम को जीत दिलाई. 8 विकेट पर टीम ने 224 रन बनाकर जीत दर्ज की. 7 में से 6 मैच जीतकर टीम अंक तालिका में टॉप पर बरकरार है.

बटलर की मैच विनिंग सेंचुरी

जोस बटलर ने आरसीबी के खिलाफ जैसे शतक जमाकर टीम को जीत दिलाई थी वैसी ही एक और पारी खेल डाली. कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ राजस्थान के इस ओपनर ने अकेले दम पर मैच को पलट दिया. 36 बॉल पर 5 चौके और 1 छ्क्के की मदद से फिफ्टी बनाने वाले बटलर ने 55 गेंद पर 6 छक्के और 9 चौके जमाकर सेंचुरी पूरी की.

Tags: IPL 2024, Jos Buttler, Kolkata Knight Riders, Rajasthan Royals



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here