Home Sports वापसी के लिए…दिनेश कार्तिक की T20 वर्ल्ड कप में होगी एंट्री? कोच का आया बयान

वापसी के लिए…दिनेश कार्तिक की T20 वर्ल्ड कप में होगी एंट्री? कोच का आया बयान

0
वापसी के लिए…दिनेश कार्तिक की T20 वर्ल्ड कप में होगी एंट्री? कोच का आया बयान

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय टीम के खिलाड़ी इस वक्त आईसीसी टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं. टीम में शामिल होने के लिए सभी अपना दमदार खेल दिखाने की कोशिश में लगे हैं. इस लिस्ट में एक ऐसा नाम भी शामिल हो गया है जिसको लेकर कोई भी टूर्नामेंट से पहले बात नहीं कर रहा था. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेल रहे दिनेश कार्तिक ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर चयनकर्ताओं का दरवाजा खटखटाया है.

इस साल जून में आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होना है. इस मेगा टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का चयन इसी महीने के अंत में किए जाने की उम्मीद है. जानकारी के मुताबिक चयनकर्ताओं ने टीम के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने मुंबई मीटिंग भी की थी. टीम के विकेटकीपर के तौर पर वैसे तो ऋषभ पंत की दावेदारी काफी मजबूत है लेकिन 38 साल के दिनेश कार्तिक से उनको कड़ी टक्कर मिल रही है.

Tags: Dinesh karthik, IPL 2024, T20 World Cup



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here