[ad_1]

गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
– फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2024 के 32वें मैच में आज गुजरात टाइटंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच में दोनों ही टीमें निरंतरता हासिल करने की कोशिश करेंगी। गुजरात और दिल्ली, दोनों इस मैच में बेहतर प्रदर्शन कर एक दूसरे को पराजित कर अंक तालिका में अपनी स्थिति को बेहतर करने की कोशिश करेंगी। पिछले दो सीजन की तरह गुजरात टाइटंस इस सीजन अभी तक एकजुट होकर शानदार प्रदर्शन नहीं कर सकी है। हालांकि, उनके पास अपनी कमियों को पूरा करने का अब भी काफी समय है।
गुजरात की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर
गुजरात टाइटंस ने तालिका में शीर्ष पर चल रही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में अंतिम गेंद पर जीत हासिल की थी और अगर उसे अपने अभियान में जान फूंकनी है तो उसे ऐसा ही प्रदर्शन करने की जरूरत है। टीम अपने पहले छह मैच में केवल तीन में ही जीत सकी है और छह अंक लेकर अंक तालिका में छठे स्थान पर है। उसके अभी आठ मैच बाकी हैं। ऐसे में शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम के पास चीजों का रूख बदलने के लिए काफी समय है।
[ad_2]
Source link