Home Sports KKR vs RR: गंभीर के ट्रंप कार्ड नरेन ने ठोका शतक, ईडन गार्डन्स में मचाया कोहराम, झूम गए शाहरुख खान

KKR vs RR: गंभीर के ट्रंप कार्ड नरेन ने ठोका शतक, ईडन गार्डन्स में मचाया कोहराम, झूम गए शाहरुख खान

0
KKR vs RR: गंभीर के ट्रंप कार्ड नरेन ने ठोका शतक, ईडन गार्डन्स में मचाया कोहराम, झूम गए शाहरुख खान

[ad_1]

KKR vs RR: आईपीएल 2024 का 31वां मैच भी फैंस के लिए पैसा वसूल साबित होता नजर आ रहा है. इस मुकाबले में गौतम गंभीर के ट्रंप कार्ड यानि सुनील नरेन ने ईडन गार्डन्स में बल्ले से कोहराम मचा दिया. नरेन के बल्ले से आईपीएल 2024 का तीसरा शतक देखने को मिला. जिसकी बदौलत टीम ने राजस्थान के खिलाफ जबरदस्त शुरुआत की. यह उनके करियर का पहला शतक है. इस शतक के बाद शाहरुख खान और गौतम गंभीर काफी खुश नजर आए.

IPL का सर्वाधिक स्कोर

सुनील नरेन आईपीएल 2024 में बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं. नरेन के टैलेंट की पहचान गौतम गंभीर ने की थी और उन्हें ओपनिंग करने का मौका दिया. नरेन पॉवर हिटिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 85 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी, लेकिन अपने शतक से महज 15 रन से दूर रह गए थे. अब उन्होंने उस पारी की भरपाई कर ली है. नरेन ने महज 49 गेंद में शतक पूरा किया. उन्होंने टीम के लिए 13 चौके और 5 छक्कों की बदौलत 109 रन की बहुमूल्य पारी को अंजाम दिया. 

KKR की दमदार शुरुआत

कोलकाता की टीम ने राजस्थान के खिलाफ दमदार शरुआत की. सुनील नरेन के अलावा अंगकृष्ण रघुवंशी ने 30 रन ठोके. हालांकि, एक तरफ से विकेट गिरते रहे लेकिन सुनील नरेन ने मोर्चे को संभाले रखा. नरेन को ट्रेंट बोल्ट ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. लेकिन उनकी पारी की बदौलत केकेआर की टीम ने 19वें ओवर में ही 200 का आंकड़ा पार कर लिया था.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here