Home Breaking News Rajnath Singh: ‘परमाणु हथियारों को नष्ट करने के माकपा के वादे पर रुख साफ करे कांग्रेस’, राजनाथ ने साधा निशाना

Rajnath Singh: ‘परमाणु हथियारों को नष्ट करने के माकपा के वादे पर रुख साफ करे कांग्रेस’, राजनाथ ने साधा निशाना

0
Rajnath Singh: ‘परमाणु हथियारों को नष्ट करने के माकपा के वादे पर रुख साफ करे कांग्रेस’, राजनाथ ने साधा निशाना

[ad_1]

Rajnath Singh seeks Cong stand on CPI(M) manifesto promise to dismantle nukes

राजनाथ सिंह
– फोटो : amarujala.com

विस्तार


भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने देश में परमाणु हथियारों को नष्ट करने के माकपा के चुनावी घोषणापत्र के वादे के पीछे की मंशा पर सवाल उठाते हुए इस मुद्दे पर कांग्रेस से अपना रुख जाहिर करने की मांग की। सिंह ने आरोप लगाया कि भारत के परमाणु हथियारों को नष्ट करने की बात करना राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देश को कमजोर करने के लिए गहरी साजिश रची जा रही है। राज्य के कासरगोड जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने मांग की कि कांग्रेस को परमाणु हथियारों को नष्ट करने के माकपा के घोषणापत्र में किए गए वादे पर अपना रुख जाहिर करना चाहिए क्योंकि इंदिरा गांधी सरकार ने ही देश का परमाणु कार्यक्रम शुरू किया था।

उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया के 11 परमाणु संपन्न देशों में शामिल होने के लिए कड़ी मेहनत की और अपने परमाणु हथियारों को नष्ट करने से वह देश कमजोर देश बन जाएगा जिसके पड़ोसी पाकिस्तान और चीन परमाणु शक्तियों से लैस होंगे। माकपा ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि परमाणु हथियारों और रासायनिक व जैविक हथियारों सहित सामूहिक विनाश के अन्य हथियारों का पूर्ण सफाया किया जाएगा। सिंह ने आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत होता है कि वाम दल और कांग्रेस देश को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।

भारत में भगवान राम का विरोध करने वालों का पतन हुआ है: राजनाथ सिंह

भाजपा नेता ने एक चुनावी बैठक में कहा, “भारत में जिसने भी भगवान राम का विरोध किया है, उसे पतन का सामना करना पड़ा है, ऐसा ही देश में कांग्रेस और माकपा के साथ हुआ है। सिंह ने आरोप लगाया कि I.N.D.I.A गठबंधन में सहयोगी दोनों पार्टियां भगवान राम या रामनवमी के त्योहार का महत्व नहीं समझती हैं।” उन्होंने कहा, ‘इन लोगों ने रामनवमी के उत्सव में बाधाएं पैदा की हैं। हम सभी जानते हैं कि जिसने भी भगवान राम का विरोध किया है, उसे देश में पतन का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस और माकपा के साथ यही हुआ है।’ कांग्रेस और माकपा विपक्षी गुट ‘इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) का हिस्सा हैं।

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने यह भी दावा किया कि देश की सबसे विश्वसनीय राजनीतिक पार्टी भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। हालांकि, कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियों के कथनी और करनी अलग-अलग रहे हैं। सिंह ने यह भी विश्वास जताया कि भाजपा लोकसभा चुनाव में केरल से दोहरे अंक में सीटें जीतेगी। केरल में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होंगे और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने बुधवार को दावा किया कि भारत में जिसने भी भगवान राम का विरोध किया है उसका पतन हुआ है और यही देश में कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के साथ हुआ।




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here