[ad_1]

साइलेंस 2
– फोटो : अमर उजाला
Movie Review
साइलेंस 2 – द नाइट आउल बार शूटआउट
कलाकार
मनोज बाजपेयी
,
प्राची देसाई
,
साहिल वैद
,
वकार शेख
,
दिनकर शर्मा
,
पारुल गुलाटी
,
चेतन शर्मा
,
श्रुति बापना
और
नीना कुलकर्णी
लेखक
अबान देवहंस
और
सनी शर्मा
निर्देशक
अबान देवहंस
निर्माता
किरन देवहंस
रिलीज
16 अप्रैल 2024
कोरोना संक्रमण काल के दौरान लॉकडाउन के समय जी5 पर रिलीज हुई फिल्म ‘साइलेंस – कैन यू हियर इट?’ ठीक ठाक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म रही। फिल्म में ऐसा भी कुछ कमाल नहीं दिखा कि इसकी सीक्वल बनाई जाए या कि इसके कलाकारों को लेकर इसकी फ्रेंचाइजी विकसित करने की कोशिश की जाए। मनोज बाजपेयी का दावा है कि ‘साइलेंस 2’ दर्शकों की भारी मांग पर जी5 को बनानी पड़ी। हो सकता है ऐसा ही हो, लेकिन अगर ऐसा है तो ये मांग करने वाले दर्शकों को भारी निराशा भी ये फिल्म देखकर हो सकती है। हुआ तो ये फिल्म ‘साइलेंस’ में भी था लेकिन इस बार कुछ ज्यादा ही है और ये दिक्कत है, फिल्म में बहुत ज्यादा संवाद होने की। कलाकार सारे अपराध की तफ्तीश करके नहीं दिखा रहे, वे एक दूसरे को बताने के बहाने दर्शकों को तफ्तीश समझा रहे हैं। कुछ कुछ वेद प्रकाश पाठक और ओम प्रकाश शर्मा के उपन्यासों की तरह। मसाले भी सारे फिल्म में कुछ इन लेखकों के जासूसी उपन्यासों की तरह ही हैं।
[ad_2]
Source link