Home Sports DC vs GT: मैच विनर पर सस्पेंस! गुजरात के खिलाफ इस प्लेइंग-11 के साथ उतर सकती है ऋषभ पंत की टीम

DC vs GT: मैच विनर पर सस्पेंस! गुजरात के खिलाफ इस प्लेइंग-11 के साथ उतर सकती है ऋषभ पंत की टीम

0
DC vs GT: मैच विनर पर सस्पेंस! गुजरात के खिलाफ इस प्लेइंग-11 के साथ उतर सकती है ऋषभ पंत की टीम

[ad_1]

Delhi Capitals vs Gujarat Titans: आईपीएल 2024 के 32वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की टक्कर है. यह मैच गुजरात के होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मैच में जीत दर्ज की है. पॉइंट्स टेबल में गुजरात की टीम 6 अंकों के साथ छठे नंबर पर है, जबकि दिल्ली 4 अंकों के साथ 9वें नंबर पर है. इस मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने डेविड वॉर्नर की फिटनेस पर अपडेट दिया है.

वॉर्नर की फिटनेस पर अपडेट 

दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने मैच से पहले खुलासा किया कि डेविड वॉर्नर की सूजी हुई उंगली के एक्सरे में किसी बड़ी चोट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन लेकिन गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में उनके खेलने पर फैसला मैच से पहले उनके फिटनेस टेस्ट के बाद ही लिया जाएगा. बता दें कि दिल्ली के ओपनर बल्लेबाज वॉर्नर को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी करते समय अंगुली में चोट लग गई थी. 

पोंटिंग ने दिया बयान 

पोंटिंग ने मैच से पहले कहा, ‘पिछले मैच के बाद डेविड का एक्सरे हुआ था. वह एक्सरे बिल्कुल साफ आया था. लेकिन उनके बाएं हाथ में काफी सूजन है. हम सुबह उनका फिटनेस टेस्ट करेंगे. उम्मीद करते हैं कि वह ठीक होगा.’ वार्नर ने इस सीजन में छह मैचों में 166 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला है, जबकि एक बार वह 49 रन बनाने में कामयाब रहे. 

दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में तीन बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें गुजरात को दो बार जीत मिली है और दिल्ली एक मैच जीती है. आखिरी बार दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरत को 5 रन से हराया था. अहमदाबाद में दोनों टीमों की एक बार टक्कर हुई है, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मारी. ऐसे में आज का मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है.

ऐसी हो सकती है दिल्ली की प्लेइंग-11

डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, एनरिक नॉर्खिया, ईशांत शर्मा.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here