Home Sports GT vs DC: इस सीजन का सबसे बोरिंग मैच! दिल्ली ने 53 गेंद पर ही कर लिया रन चेज, गुजरात को हराया

GT vs DC: इस सीजन का सबसे बोरिंग मैच! दिल्ली ने 53 गेंद पर ही कर लिया रन चेज, गुजरात को हराया

0
GT vs DC: इस सीजन का सबसे बोरिंग मैच! दिल्ली ने 53 गेंद पर ही कर लिया रन चेज, गुजरात को हराया

[ad_1]

Delhi Capitals beats Gujarat Titans: आईपीएल के 32वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने इतिहास रच दिया. उसने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की. दिल्ली ने गुजरात से मिले 90 रन के लक्ष्य को 53 गेंद में ही हासिल कर लिया. उसकी पारी में 67 गेंद बचे रह गए. यह दिल्ली की आईपीएल इतिहास में गेंद शेष रहते हुए सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले 2022 में उसने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी पारी में 57 गेंद बाकी रहते ही मैच को जीत लिया था.

छठे स्थान पर पहुंची दिल्ली की टीम

मैच में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. उनके गेंदबाजों ने इसे सही साबित कर दिया. गुजरात की टीम 17.3 ओवर में 89 रन पर सिमट गई. दिल्ली को 90 रन का टारगेट मिला. उसने 8.5 ओवर में 4 विकेट पर 92 रन बनाकर मैच को जीत लिया. इस जीत के बाद दिल्ली की टीम अंक तालिका में नौवें से सीधे छठे स्थान पर पहुंच गई. दिल्ली को सात मैचों में तीसरी जीत मिली है. दूसरी ओर, गुजरात को सात मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा है. वह सातवें स्थान पर है.

 

 

ये भी पढ़ें: Watch: ऋषभ पंत की स्टंपिंग पर विवाद, शाहरुख खान को अंपायर ने क्यों दिया आउट? जानें पूरा मामला

पंत ने सुमित के साथ मैच किया खत्म
90 रन के टारगेट के सामने भी दिल्ली की टीम लड़खड़ाने लगी थी. 31 रन पर उसके दो विकेट गिर गए थे. फ्रेजर मैकगर्क 10 गेंद पर 20 रन बनाकर स्पेंसर जॉनसन का शिकार बने. उनके बाद पृथ्वी शॉ (7 रन) को संदीप वॉरियर ने आउट कर दिया. वॉरियर ने अभिषेक पोरेल (15 रन) को आउट कर दिल्ली को तीसरा झटका दिया. राशिद खान ने शाई होप (19) को आउट कर दिया. इसके बाद ऋषभ पंत और सुमित कुमार संभलकर खेलते हुए मैच को समाप्त कर दिया. पंत 11 गेंद पर 16 और सुमित कुमार 9 गेंद पर 9 रन बनाकर नॉटआउट रहे.

ये भी पढ़ें: IPL 2024 में इस टीम के टिकट की कीमत 50 हजार पार, जानकर उड़ जाएंगे होश

तीन बल्लेबाज ही कर पाए दहाई का आंकड़ा पार

गुजरात के लिए सिर्फ 3 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए. राशिद खान ने 24 गेंद पर 31, साई सुदर्शन ने 9 गेंद पर 12 और राहुल तेवतिया ने 15 गेंद पर 10 रन बनाए. शुभमन गिल 8, अभिनव मनोहर 8, डेविड मिलर 2 और ऋद्धिमान साहा 2 रन बनाकर आउट हुए. शाहरुख खान खाता नहीं खोल पाए. दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने 3 विकेट लिए. ईशांत शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स को 2-2 सफलता मिली. अक्षर पटेल और खलील अहमद ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

 

 

पंत बने प्लेयर ऑफ द मैच

इस लो-स्कोरिंग मुकाबले में ऋषभ पंत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने विकेट के पीछे शानदार काम किया. पंत ने दो कैच लिए और दो खिलाड़ियों को स्टंप किया. इसके अलावा उन्होंने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया और मैच को समाप्त किया. पंत की कप्तानी ने भी उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच बनाने में अहम भूमिका निभाई.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here