Home Breaking News IPL 2024: कप्तानी विवाद पर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बताया MI की धीमी शुरुआत का कारण, हार्दिक पर भी बोले हिटमैन

IPL 2024: कप्तानी विवाद पर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बताया MI की धीमी शुरुआत का कारण, हार्दिक पर भी बोले हिटमैन

0
IPL 2024: कप्तानी विवाद पर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बताया MI की धीमी शुरुआत का कारण, हार्दिक पर भी बोले हिटमैन

[ad_1]

IPL 2024: Rohit broke his silence on captaincy controversy, told the reason for MI's slow start

आईपीएल 2024
– फोटो : IPL/BCCI

विस्तार


मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल का 17वां सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा। टीम को लगातार शुरुआती तीन मैचों में मिली हार के बाद लगातार दो जीत मिली। इसके बाद 14 अप्रैल को एक बार फिर चेन्नई ने उन्हें उनके घर में चित कर दिया। गुरुवार को टीम का सामना पंजाब किंग्स से होगा। इस मुकाबले से पहले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कप्तानी विवाद को लेकर चुप्पी तोड़ी है। इस दौरान उन्होंने मुंबई की धीमी शुरुआत को लेकर भी चर्चा की। 

दरअसल, आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी में अचानकर बदलाव किया गया था। रोहित शर्मा की जगह टीम के नेतृत्व का जिम्मा हार्दिक पांड्या को सौंप दिया गया। एमआई ने उन्हें गुजरात से ट्रेड कर एक बार फिर टीम का हिस्सा बनाया। फैंस को टीम मैनेजमेंट का यह फैसला रास नहीं आया और उन्हें लगातार इसका विरोध करते देखा जा रहा है। 

MI के प्रदर्शन पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

गुजरात टाइटंस को उसके पहले ही सीजन में खिताब दिलाने वाले हार्दिक मुंबई इंडियंस को शुरुआती मैचों में जीत नहीं दिला पाए। इस पर अब मुंबई के पूर्व कप्तान ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि जब टीम में नए खिलाड़ी होते हैं तब टीम को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। 

रोहित ने कहा,  “इन सभी वर्षों में वास्तव में, यह मुंबई इंडियंस की कहानी रही है जहां हमने काफी धीमी शुरुआत की और फिर चीजें बदलनी शुरू हो गईं। मुझे लगता है कि यह तब होता है जब आपके पास टीम में नए खिलाड़ी होते हैं, यह सिर्फ इसलिए होता है क्योंकि कप्तान के लिए पिछले दस साल स्थिर थे, कुछ वर्षों में कोच बदल गए, लेकिन कप्तान स्थिर रहे।”

रोहित की अगुवाई में मुंबई ने पांच बार खिताब जीता

रोहित ने मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाया। 2013, 2015, 2017, 2019 और 2022 में मुंबई ने आईपीएल का खिताब जीता। इस दौरान रोहित ने मुंबई की सफलता को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि वह जानते हैं कि सफल टीम बनने के लिए क्या आवश्यक है। हिटमैन ने कहा, “मैं जानता हूं कि आईपीएल कैसे काम करता है और एक सफल टीम बनने के लिए क्या आवश्यक है, इसलिए इसे प्राप्त करने में समय लगता है बोर्ड पर हर किसी को और कुछ ऐसा करने के लिए कहें जो वे करने के आदी नहीं हैं, उदाहरण के लिए, बहुत सारे क्रिकेटर, विदेशी खिलाड़ी, स्थानीय खिलाड़ी हैं जो टीम में आए हैं और मैं वानखेड़े स्टेडियम को जानता हूं क्योंकि मैंने वहां खेला है। मैं वहां बड़ा हुआ हूं, इसलिए मुझे पता है कि वहां क्या काम करता है, आपको क्या करने की जरूरत है।”

भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज को लेकर क्या बोले हिटमैन?

इस दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि अगर ऐसा संभव है तो वह जरूर खेलना चाहेंगे। रोहित ने आगे कहा, मुझे पूरा विश्वास है! वे एक अच्छी टीम हैं। उनके पास शानदार गेंदबाजी क्रम है। मुझे लगता है कि यह एक अच्छी प्रतियोगिता होगी, खासकर यदि आप विदेशी परिस्थितियों में खेलते हैं। यह कमाल का होगा। मुझे लगता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी टेस्ट मैच 2006 या 2008 (2007) में खेला गया था, जहां वसीम जाफर ने कोलकाता में दोहरा शतक बनाया था।” आखिरी बार भारत और पाकिस्तान ने 2007 में बेंगलुरु में टेस्ट मैच खेला था। भारत ने तीन मैचों की सीरीज 1-0 से जीती थी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here