Home Sports IPL 2024 RR vs KKR:c हारकर भी क्यों खुश हो गए कप्तान, बोले- जो हुआ उसे समझाना…

IPL 2024 RR vs KKR:c हारकर भी क्यों खुश हो गए कप्तान, बोले- जो हुआ उसे समझाना…

0
IPL 2024 RR vs KKR:c हारकर भी क्यों खुश हो गए कप्तान, बोले- जो हुआ उसे समझाना…

[ad_1]

कोलकाता. कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) की टीम आईपीएल 2024 में मंगलवार को जीत के बेहद करीब आकर भी हार गई. उसे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बेहद रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंडियन प्रीमियर लीग राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 223 रन के स्कोर का बचाव ना कर पाने के बाद कहा कि उनकी टीम को गलतियों से सीखना होगा और मजबूत वापसी करनी होगी.

कोलकाता नाइटराइडर्स के 224 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 13वें ओवर में छह विकेट पर 121 रन बनाकर संकट में थी. लेकिन टीम के ओपनर जॉस बटलर (107 रन, 60 गेंद) ने हार नहीं मानी. उन्होंने नाबाद शतक लगाकर अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया.

IPL Highlights: 13 गेंद 43 रन… बटलर का शतक, राजस्थान ने KKR से छीनी जीत, प्लेऑफ खेलना तय… Point Table

इससे पहले केकेआर के ओपनर सुनील नरेन ने शानदार शतक लगाया. उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंद में 109 रन की पारी खेली, जिससे नाइटराइडर्स की टीम 6 विकेट पर 223 रन के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही.

श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा, ‘जो हुआ उसे समझाना मुश्किल है. इसका सामना करना होगा और आगे बढ़ना होगा. खुशी है कि यह यहीं हुआ. टूर्नामेंट के अंत में नहीं. महत्वपूर्ण बात यह है कि हम अपनी गलतियों से सीखें और मजबूत वापसी करें.’ कोलकाता नाइटराइडर्स ने अंतिम ओवर में नौ रन का बचाव करने की जिम्मेदारी स्पिनर वरूण चक्रवर्ती को सौंपी लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहे. अय्यर ने उनसे अंतिम ओवर कराने के फैसले का बचाव किया. उन्होंने कहा, ‘बटलर आसानी से शॉट मार रहा था इसलिए मैंने सोचा कि चलो गेंद की गति कम कर देते हैं और इसे वरुण चक्रवर्ती को दे दें. लेकिन उसने सफलतापूर्वक बड़े शॉट खेला.’

Tags: IPL 2024, KKR, Kolkata Knight Riders, Shreyas iyer

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here