Home Sports Jos Buttler: कोहली से लेकर गेल तक… बटलर के तूफानी शतक से ध्वस्त हुए IPL के कई कीर्तिमान; देखें पूरी लिस्ट

Jos Buttler: कोहली से लेकर गेल तक… बटलर के तूफानी शतक से ध्वस्त हुए IPL के कई कीर्तिमान; देखें पूरी लिस्ट

0

[ad_1]

Jos Buttler Century: टी20 क्रिकट के बेहद विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार जोस बटलर ने आईपीएल 2024 में दूसरा शतक लगाते हुए राजस्थान रॉयल्स को केकेआर के खिलाफ 2 विकेट से जीत दिला दी. ईडन गार्डन्स में हुआ इस 31वें मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुनील नरेन के शतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 223 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज कर ली. जोस बटलर के बल्ले से विनिंग रन निकले. बटलर ने 60 गेंदों में 107 रन की नाबाद पारी खेली. इस शतक के साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए.

आईपीएल में ठोका 7वां शतक  

बटलर का यह आईपीएल में 7वां शतक है. वहीं, इस सीजन में उनका यह दूसरा शतक है. इसके साथ ही बटलर ने क्रिस गेल को सबसे ज्यादा आईपीएल शतकों के मामले में पीछे छोड़ दिया है. क्रिस गेल ने आईपीएल में 6 शतक लगाए थे. बटलर इस शतक के साथ लिस्ट में विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर आ गए हैं. कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. आईपीएल 2024 में लगाए एक शतक को मिलाकर कोहली ने अब तक इस लीग में 8 शतक ठोक दिए हैं. 

IPL में सबसे ज्यादा शतक

8 – विराट कोहली
7 – जोस बटलर
6 – क्रिस गेल
4 – केएल राहुल
4 – डेविड वार्नर
4 – शेन वॉटसन

रन चेज करते हुए IPL में सबसे ज्यादा शतक

3 – जोस बटलर
2 – विराट कोहली
2 – बेन स्टोक्स

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here