Home Breaking News UP: टिकट वितरण में इनको तरजीह देने से नेता नाराज, सपा के अंदर उठ रहे सवाल, अंसतोष थामने को क्या करेंगे अखिलेश?

UP: टिकट वितरण में इनको तरजीह देने से नेता नाराज, सपा के अंदर उठ रहे सवाल, अंसतोष थामने को क्या करेंगे अखिलेश?

0
UP: टिकट वितरण में इनको तरजीह देने से नेता नाराज, सपा के अंदर उठ रहे सवाल, अंसतोष थामने को क्या करेंगे अखिलेश?

[ad_1]

UP Lok Sabha Election 2024 Samajwadi Party expressed more confidence in leaders from other parties

UP Lok Sabha Election 2024
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सपा ने लोकसभा टिकट देने में दूसरे दलों से आए नेताओं पर ज्यादा भरोसा जताया है। यूपी में उसके अब तक घोषित प्रत्याशियों में आधे से ज्यादा बसपा, भाजपा या कांग्रेसी पृष्ठभूमि के हैं। सपा में अंदरखाने इस स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं। पार्टी के हमदर्दों का कहना है कि इस असंतोष को थामने के लिए शीघ्र ही कारगर कदम उठाने की जरूरत है।

उत्तर प्रदेश में सपा अभी तक अपने सिंबल पर 57 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है, इनमें से 29 प्रत्याशी दूसरे दलों की यात्रा तय करके सपा में आए हैं। श्रावस्ती से सपा प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा और गाजीपुर से प्रत्याशी अफजाल अंसारी बसपा के सांसद हैं। 

सलेमपुर से प्रत्याशी बनाए गए रमाशंकर राजभर वर्ष 2009 में बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीते थे। जौनपुर के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा बसपा सरकार में कद्दावर मंत्री रहे हैं। लालगंज सुरक्षित सीट से प्रत्याशी बनाए गए दरोगा सरोज भाजपा से सपा में आए हैं। 

कुशीनगर के प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार के पिता जन्मेजय सिंह दो बार देवरिया सदर सीट से भाजपा के विधायक रह चुके हैं। पिंटू खुद विधानसभा उपचुनाव सुभासपा के टिकट पर लड़ चुके हैं। बस्ती के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी भी बसपा पृष्ठभूमि के हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here