Home Breaking News UP: सपा के सारे प्रत्याशी दागी… करोड़पतियों पर बसपा मेहरबान; दूसरे चरण के 91 प्रत्याशियों की ये रिपोर्ट जारी

UP: सपा के सारे प्रत्याशी दागी… करोड़पतियों पर बसपा मेहरबान; दूसरे चरण के 91 प्रत्याशियों की ये रिपोर्ट जारी

0
UP: सपा के सारे प्रत्याशी दागी… करोड़पतियों पर बसपा मेहरबान; दूसरे चरण के 91 प्रत्याशियों की ये रिपोर्ट जारी

[ad_1]

UP Lok Sabha Election 2024 All SP candidates are tainted, BSP is kind to millionaire

UP Lok Sabha Election 2024
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आठ सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे 91 प्रत्याशियों की रिपोर्ट यूपी इलेक्टशन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने मंगलवार को जारी कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक 91 में से 21 प्रत्याशियों ने खुद पर आपराधिक मुकदमे होना स्वीकारा है। 

इनमें से 16 पर गंभीर मामले दर्ज हैं। सपा के चारों प्रत्याशी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। बता दें कि दूसरे चरण में अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मथुरा और मेरठ में चुनाव होना है।

रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे चरण के 91 प्रत्याशियों में से 42 करोड़पति हैं। बसपा के सभी आठों प्रत्याशी करोड़पति हैं। वहीं भाजपा के सात, सपा के चार और कांग्रेस के तीन प्रत्याशी करोड़पति हैं। सबसे अधिक 278 करोड़ रुपये की संपत्ति मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के पास है। 

इसके बाद अमरोहा के भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के पास 214 करोड़, नोएडा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के पास 83 करोड़ रुपये की संपत्तियां हैं। सबसे कम संपत्ति मथुरा के निर्दलीय प्रत्याशी प्रवेशानंद पुरी ने घोषित की है। उनके पास केवल 6 हजार रुपये हैं। उल्लेखनीय है कि दूसरे चरण में 9 महिला उम्मीदवार भी मैदान में हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here