[ad_1]

संयुक्त अरब अमीरात में बाढ़
– फोटो : X/Science Girl, Clean Car Club
विस्तार
संयुक्त अरब अमीरात का दुबई जो अपने शुष्क और गर्म तापमान के लिए जाना जाता है, मंगलवार को भारी बारिश के कारण पूरा शहर बाढ़ में डूब गया। भारी बारिश ने इस हलचल वाले शहर को पूरी तरह से ठप कर दिया। इसी के साथ शहर में बाढ़ की स्थिति ने जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को भारी बारिश के कारण दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में भी जलभराव हो गया। बता दें कि दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को दुनिया के सबसे व्यस्त एयर हब के तौर पर जाना जाता है।
दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में जलभराव
एयरपोर्ट में जलभराव की स्थिति को देखते हुए आने वाली कई उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया। दुबई एयरपोर्ट पर आमतौर पर एक सामान्य शाम में करीबन 100 विमानों का आगमन होता है, लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण वहां उड़ानों को डायवर्ट किया गया। हालांकि, 25 मिनट बाद वहां धीरे-धीरे विमानों का आगमन फिर से शुरू हो गया था।
Dubai Airport right now
— Science girl (@gunsnrosesgirl3) April 16, 2024
भारी बारिश के कारण उड़ान संचालन में देरी या उड़ानों को रद्द किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रनवे पूरी तरह से डूब चुका है। एयरपोर्ट की पार्किंग भी आधी डूब चुकी है। एयरपोर्ट की तरफ जाने वाली सड़कों में भी जलभराव देखने को मिला। दुबई शॉपिंग मॉल में भी घुटने तक पानी भर चुका है।
Current weather in Dubai pic.twitter.com/v6dqxaA97A
— CLEAN CAR CLUB (@TheCleanCarClub) April 16, 2024
ओमान और बहरीन भी बाढ़ में डूबा
भारी बारिश के कारण दुबई की सड़कें ध्वस्त हो गई, विभिन्न घरों की छतों, दरवाजों और खिड़कियों से पानी रिसने लगा। तूफान का प्रभाव दुबई से आगे तक फैल गया है। पूरे संयुक्त अरब अमीरात के साथ पड़ोसी देश बहरीन भी बाढ़ में डूब गया। मौजूदा स्थिति को देखते हुए संयुक्त अरब अमीरात में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। तूफान के कारण ओमान में अबतक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। बहरीन में भी तूफान के कारण स्थिति खराब हो गई है।
[ad_2]
Source link