[ad_1]
Gujarat Titans vs Delhi Capitals: टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने सिर्फ बल्लेबाजी बल्कि विकेटकीपिंग में भी कमाल कर रहे हैं. पंत ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 17 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जबरदस्त स्टंपिंग की. उन्होंने अपने गुरु महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी. पंत ने एक नहीं बल्कि दो बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
गुजरात टाइटंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 89 रन पर सिमट गई. उसकी पूरी टीम 17.3 ओवर ही खेल पाई. गुजरात के लिए सिर्फ 3 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए. राशिद खान ने 24 गेंद पर 31, साई सुदर्शन ने 9 गेंद पर 12 और राहुल तेवतिया ने 15 गेंद पर 10 रन बनाए. शुभमन गिल 8, अभिनव मनोहर 8, डेविड मिलर 2 और ऋद्धिमान साहा 2 रन बनाकर आउट हुए. शाहरुख खान खाता नहीं खोल पाए. दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने 3 विकेट लिए. ईशांत शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स को 2-2 सफलता मिली. अक्षर पटेल और खलील अहमद ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
Quick Hands from Rishabh Pant helps Tristan Stubbs join the wicket taking party
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia #TATAIPL | #GTvDC pic.twitter.com/k8o8VPY2dk
— IndianPremierLeague (@IPL) April 17, 2024
[ad_2]
Source link