Home Sports क्या रोहित PAK के खिलाफ नहीं खेलना चाहते हैं सीरीज? आया जवाब

क्या रोहित PAK के खिलाफ नहीं खेलना चाहते हैं सीरीज? आया जवाब

0
क्या रोहित PAK के खिलाफ नहीं खेलना चाहते हैं सीरीज? आया जवाब

[ad_1]

हाइलाइट्स

रोहित शर्मा बोले- खूब मजा आएगा
भारत बनाम पाक न्यूट्रल वेन्यू पर खेल सकते हैं सीरीज
2008 से दोनों टीमें द्विपक्षीय सीरीज में नहीं भिड़ रही हैं

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें लंबे समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेल रही हैं. इस दौरान दोनों टीमें आईसीसी के टूर्नामेंट में जरूर भिड़ रही हैं लेकिन 2008 मुंबई आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय नहीं खेली जा रही है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने को तैयार हैं. उनका कहना है कि पाकिस्तान टीम के ‘बेजोड़ गेंदबाजी आक्रमण’ के खिलाफ ‘शानदार मुकाबला’होगा और मजा आएगा.

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) ने 2008 मुंबई आतंकी हमले के बाद से द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं खेला है जिसमें 150 से अधिक लोग मारे गए थे. भारत और पाक के बीच पिछला मुकाबला पिछले साल भारत में वनडे इंटरनेशनल विश्व कप के दौरान खेला गया था. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान के यूट्यूब शो ‘क्लब प्रेयरी फायर’ में कहा, ‘मेरा पूरा तरह से मानना है कि अगर हम विदेशों में खेलते हैं तो वे एक अच्छी टीम, शानदार गेंदबाजी आक्रमण है और अच्छी प्रतिस्पर्धा होगी.’

जगह एक… दावेदार तीन, टी20 वर्ल्ड कप में कौन बनेगा कुलदीप यादव का जोड़ीदार? रेस में ये लेग स्पिनर सबसे आगे

कौन हैं वो जिसे सीएसके ने टूर्नामेंट के बीच में अपने साथ जोड़ा? मैच विनर ओपनर बिना कोई मैच खेले हुआ बाहर

यह पूछने पर कि क्या इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया जैसे तटस्थ स्थल पर भारत-पाक टेस्ट संभव है, इसपर रोहित शर्मा (Rohit Sharma)  ‘हां, मुझे (पाकिस्तान के खिलाफ खेलना) अच्छा लगेगा, यह दोनों टीम के बीच एक शानदार मुकाबला होगा. हम आईसीसी ट्रॉफियों में उनके खिलाफ खेलते हैं, मैं सिर्फ क्रिकेट देख रहा हूं, शानदार प्रतियोगिता, तो क्यों नहीं?’शाहीन शाह अफरीदी की अगुआई में पाकिस्तान के पारंपरिक रूप से मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण में अभी 21 साल के नसीम शाह और आमिर जमाल जैसी प्रतिभाएं हैं.

बीसीसीआई ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट पर कोई भी फैसला सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगा जिसने अब तक चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ क्रिकेट खेलने की अनुमति नहीं दी है. दूसरी तरफ पाकिस्तान भारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट खेलने के लिए आक्रामक रूप से जोर दे रहा है. यहां तक कि हर उपलब्ध अवसर पर इसे आईसीसी मंचों पर भी उठा रहा है. पिछले साल भारत ने एशिया कप के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया था जो अंततः हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया गया था. पाकिस्तान में भारत के सभी निर्धारित मैच श्रीलंका में स्थानांतरित कर दिए गए.

अगले साल की चैंपियंस ट्रॉफी दोनों देशों के बीच विवाद का एक और कारण होगी क्योंकि टूर्नामेंट पाकिस्तान में आयोजित होने वाला है जिसने घोषणा की है कि वह भारत को खिलाने के लिए आयोजन स्थल में किसी भी बदलाव पर सहमत नहीं होगा.

Tags: IND vs PAK, India Vs Pakistan, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here