[ad_1]
आमिर खान इन दिनों अपने वायरल डीपफेक वीडियो के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। डीपफेक वीडियो एक राजनीतिक दल का विज्ञापन अभियान था, जिसमें वे राजनीतिक पार्टी का प्रचार करते हुए नजर आ रहे थे। हाल ही में अभिनेता के आधिकारिक प्रवक्ता ने इस वीडियो के खिलाफ बयान जारी किया था और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं अब ताजा जानकारी सामने आई है कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की है।
बयान में आगे कहा गया था कि वे स्पष्ट करना चाहेंगे कि यह एक फर्जी वीडियो है और पूरी तरह से झूठ है। उन्होंने इस मुद्दे से संबंधित विभिन्न अधिकारियों को मामले की सूचना दी है, जिसमें मुंबई पुलिस के साइबर अपराध सेल में एफआईआर दर्ज करना भी शामिल है। आमिर खान सभी भारतीयों से आग्रह करना चाहेंगे कि वे बाहर आएं और मतदान करें और हमारी चुनावी प्रक्रिया का सक्रिय हिस्सा बनें।
Vidya Balan: विद्या बालन ने जाहिर की अपनी दिली ख्वाहिश, बोलीं – इस हीरो के साथ करना चाहती हूं रोमांस
[ad_2]
Source link