Home Breaking News Dubai Flood: भारी बारिश से दुबई की सड़कों पर सैलाब, भारतीय दूतावास की सलाह- जरूरी न हो तो यात्रा करने से बचें

Dubai Flood: भारी बारिश से दुबई की सड़कों पर सैलाब, भारतीय दूतावास की सलाह- जरूरी न हो तो यात्रा करने से बचें

0
Dubai Flood: भारी बारिश से दुबई की सड़कों पर सैलाब, भारतीय दूतावास की सलाह- जरूरी न हो तो यात्रा करने से बचें

[ad_1]

Indian embassy advises Indians to reschedule non-essential travel as UAE reels through floods

दुबई में बाढ़
– फोटो : PTI

विस्तार


संयुक्त अरब अमीरात (यूएई ) और ओमान में आए तूफान से रिकॉर्ड बारिश हुई। इससे यहां हालात बद से बदतर हो गए हैं। पूरे शहर में पानी भरा है। यातायात ठप हो गया और लोग अपने घरों में फंस गए। इतना ही नहीं, दुबई से दिल्ली आने-जाने वाली कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इस बीच, यूएई में भारत के वाणिज्य दूतावास ने दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्रा करने वाले या वहां से जाने वाले भारतीय यात्रियों को सलाह दी कि जबतक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तबतक यात्रा करने से बचें। 

24 घंटे काम कर रहे

इस सप्ताह रिकॉर्ड बारिश के बाद दुबई और आसपास के इलाकों में बाढ़ आ गई थी। इससे यहां के लोग उबरने की कोशिश कर रहे हैं। दूतावास ने शुक्रवार को जारी एडवायजरी में कहा कि अधिकारी परिचालन को सामान्य करने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं। वहीं, हवाई अड्डे के अधिकारियों ने सलाह दी है कि यात्री उड़ानों के समय के बारे में संबंधित एयरलाइनों से पुष्टि होने के बाद ही हवाई अड्डे पर आएं। 

कई जगह पानी भर गया।

दूतावास ने कहा, ‘इस सप्ताह की शुरुआत में यूएई में भारी बारिश होने के कारण कई जगह पानी भर गया। हालातों को देखते हुए दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने अस्थायी रूप से आने वाली उड़ानों की संख्या को सीमित कर दिया।’ 

यात्रा से बचने की सलाह दी जाती

उम्मीद की जा रही है कि दुनिया का सबसे व्यस्त दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 24 घंटे के भीतर सामान्य स्थिति में आ जाएगा। दूतावास ने एडवायजरी में कहा, ‘दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्रा करने वाले या जाने वाले भारतीय यात्रियों को यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। गैर जरूरी यात्रा को फिर से निर्धारित करने की भी सलाह दी गई है।’ 

भारत के वाणिज्य दूतावास ने यह भी बताया कि वहां रहने वाले भारतीय मौसम संबंधी आपात स्थितियों के लिए +971501205172, +971569950590, +971507347676, और +971585754213 संपर्क कर सकते हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here