[ad_1]
नई दिल्ली. चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2024 के बीच में मास्टर स्ट्रोक लगाया है. 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने टूर्नामेंट के लिए डेवोन कॉनवे के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे चोट के कारण क्रिकेट से दूर चल रहे हैं. सीएसके ने कॉनवे की जगह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन को अपनी टीम में शामिल किया है.
36 साल के रिचर्ड ग्लीसन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज हैं. उन्हें स्पेशलिस्ट बैटर डेवोन कॉनवे की जगह शामिल किया गया है. ऐसे में कई क्रिकेटप्रेमियों को लग रहा है कि बैटर को बैटर से रिप्लेसमेंट किया जाता तो बेहतर होता. लेकिन हमेशा दूर की सोचने वाले चेन्नई सुपरकिंग्स के मैनेजमेंट ने ग्लीसन को बहुत सोच-समझकर ही अपनी टीम में शामिल किया है.
दरअसल, चेन्नई सुपरकिंग्स के बैटर इस समय अच्छी फॉर्म में हैं. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ से लेकर रचिन रवींद्र, शिवम दुबे, अजिंक्य रहाणे अच्छी फॉर्म में हैं. खुद एमएस धोनी भी पुरानी लय में दिख रहे हैं. टीम की मजबूत बैटिंग के कारण ही मोईन अली को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल रही है.
सीएसके के गेंदबाज भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे मुस्तफिजुर रहमान कुछ मैचों के बाद बांग्लादेश लौट सकते हैं. रिचर्ड ग्लीसन को टीम में शामिल करने की यही बड़ी वजह मानी जा रही है. ग्लीसन टी20 क्रिकेट के स्पेशलिस्ट बॉलर हैं. वे अलग-अलग टी20 लीग में लगातार खेलते रहे हैं. ऐसे में ग्लीसन टीम में लाना सीएसके के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है.
.
Tags: Chennai super kings, Csk, Devon Conway, IPL 2024
FIRST PUBLISHED : April 18, 2024, 14:29 IST
[ad_2]
Source link