Home Sports Takshvi Vaghani: खिलौनों से खेलने की उम्र में 6 साल की बच्ची ने स्केटिंग में किया कमाल, बना दिया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Takshvi Vaghani: खिलौनों से खेलने की उम्र में 6 साल की बच्ची ने स्केटिंग में किया कमाल, बना दिया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

0
Takshvi Vaghani: खिलौनों से खेलने की उम्र में 6 साल की बच्ची ने स्केटिंग में किया कमाल, बना दिया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

[ad_1]

Takshvi Vaghani World Record: अहमदाबाद में रहने वाली 6 साल की तक्षवी वघानी ने स्केटिंग में ऐसा कमाल कर दिखाया कि उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया. यह उम्र बच्चों की खेलने कूदने की होती है, लेकिन तक्षवी ने अपनी इस उपलब्धि से न सिर्फ घरवालों का बल्कि भारत का भी नाम रोशन किया है. दरअसल, तक्षवी ने लोएस्ट लिम्बो स्केटिंग में 25 मीटर से अधिक का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने शेयर किया वीडियो

गुजरात के अहमदाबाद की 6 साल तक्षवी वघानी ने लोएस्ट लिम्बो स्केटिंग में कमाल करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक में अपना नाम दर्ज कराया है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने एक वीडियो शेयर करते इसकी पुष्टि की है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ’25 मीटर से अधिक की लोएस्ट लिम्बो स्केटिंग.’ यह रिकॉर्ड-ब्रेकिंग उपलब्धि पिछले साल 10 मार्च को पूरी की गई थी.

मनस्वी के नाम था रिकॉर्ड

तक्षवी से पहले 25 मीटर से अधिक की लोएस्ट लिंबो स्केटिंग का खिताब पुणे की मनस्वी विशाल के पास था. साढ़े तीन साल की उम्र में उपलब्धि हासिल करने वाली मनस्वी ने अपने प्रभावशाली कौशल और खेल के प्रति जूनून से दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया था. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड नाम करने की उनकी यात्रा लिंबो स्केटिंग के जुनून के साथ शुरू हुई. मनस्वी ने जमीन से केवल 16.5 सेंटीमीटर की ऊंचाई बनाए रखते हुए 25 मीटर की दूरी तक सहजता से ग्लाइड किया था.

सृष्टि के नाम ये उपलब्धि

तक्षवी और मनस्वी की उपलब्धियों के अलावा लिम्बो स्केटिंग की दुनिया में भारत की 18 वर्षीय स्केटर सृष्टि धर्मेंद्र शर्मा ने भी कमाल किया हुआ है. सृष्टि ने जुलाई 2023 में 50 मीटर से अधिक की स्केटिंग करने में सबसे कम समय लेते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, जिसने दूरी को सिर्फ 6.94 सेकंड में पूरा किया. सृष्टि ने 2021 में बनाए अपने ही रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की थी.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here