Home Sports आप भी ऑनलाइन गेमिंग के शौकीन…तो दिल्ली में पहुंचे यहां, सिर्फ 50 रुपए में खेलें PUB-G

आप भी ऑनलाइन गेमिंग के शौकीन…तो दिल्ली में पहुंचे यहां, सिर्फ 50 रुपए में खेलें PUB-G

0
आप भी ऑनलाइन गेमिंग के शौकीन…तो दिल्ली में पहुंचे यहां, सिर्फ 50 रुपए में खेलें PUB-G

[ad_1]

रिया पांडे/दिल्लीः आज के समय में बच्चे बाहर खेलने से ज्यादा ऑनलाइन गेम खेलना काफी पसंद करते हैं. जिस वजह से वह घर पर ही मोबाइल पर अपने लैपटॉप पर हाई क्वालिटी के ऑनलाइन गेम खेलते हैं. लेकिन बहुत से बच्चों के पास मोबाइल या गेमिंग सिस्टम न होने के कारण वह गेम नहीं खेल पाते हैं तो उनके लिए ये खबर फायदेमंद साबित हो सकती है. क्योंकि आपके दिल्ली शहर में एक गेम पार्लर खुल चुका है. जहां मात्र ₹50 में आप हाई क्वालिटी के एडवांस गेम खेल सकते हैं.

यह गेम पार्लर दिल्ली के निर्माण विहार और लक्ष्मी विहार के बीच में गेमर पैराडाइज के नाम से गेम पार्लर स्थित है, जो बच्चों के बीच काफी मशहूर है. इस गेम पार्लर के संचालक आकाश ने Local 18 की टीम से बात करते हुए बताया कि क्योंकि दिल्ली में शाहदरा और दुर्गा पुरी इलाके में भी ब्रांच मौजूद है. जहां आपको सभी हाई क्वालिटी के डिवाइस के साथ मात्र ₹50 में एक घंटा गेम खेलने को मिल जाएगा. इनकी गेम पार्लर में 22 गेमिंग सिस्टम मौजूद है.

यह भी पढ़ें- धोखे से भी की ये गलती…तो बैंक खाते से झट से गायब हो जाएगी जमा पूंजी, एक कॉल और सारी मेहनत पर फिर जाएगा पानी

पबजी-फ्री फायर खेले गेम
इनके गेम पार्लर में आप फोर्ज़ा होराइजन वी, pubg, free fire, फ्री फायर मैक्स गेम, गॉड ऑफ़ वॉर गेम, जंप फोर्स गेम और कॉल का ड्यूटी जैसे सभी गेम खेल सकते हैं. वहीं आपके यहां एक अच्छे सिस्टम के साथ हेडफोन, स्टेरिंग, ps5 और कंसोल खेलने के लिए मिलेंगे. यह गेम पार्लर फूल एसी वाला है, जहां बच्चे आराम से बैठकर गेम खेल सकते हैं.

जानें टाइम और लोकेशन
यह गेम पार्लर सुबह 11:00 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक खुला रहता है और उसकी लोकेशन की बात करें तो इसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन निर्माण विहार है जहां से आप वॉकिंग डिस्टेंस पर पिलर नंबर 51 के सामने है.

Tags: Delhi news, Game, Lifestyle, Local18, Online game, PUBG game

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here