Home Breaking News राहुल-अखिलेश पर PM का तंज: दो शहजादों की फिल्म शूटिंग चल रही, इन्हें पहले ही लोग रिजेक्ट कर चुके हैं

राहुल-अखिलेश पर PM का तंज: दो शहजादों की फिल्म शूटिंग चल रही, इन्हें पहले ही लोग रिजेक्ट कर चुके हैं

0
राहुल-अखिलेश पर PM का तंज: दो शहजादों की फिल्म शूटिंग चल रही, इन्हें पहले ही लोग रिजेक्ट कर चुके हैं

[ad_1]

Lok Sabha Elections 2024 PM Modi attacks Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav in Gajraula

पीएम मोदी
– फोटो : X/BJP

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गजरौला में अमरोहा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जहां सपा-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि प्रदेश में दो शहजादों की जोड़ी घूम रही है, उनकी फिल्म शूटिंग चल रही। वह हमारी आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। ये लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव का बहुत बड़ा दिन है। मेरा सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि संविधान से मिले इस अधिकार का उपयोग जरूर करें। और विशेषकर मैं अपने युवाओं से आग्रह करूंगा, जो पहली बार वोट डालने जा रहे हैं कि वे ऐसा मौका जाने न दें, वो अवश्य वोट करें।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here