Home Breaking News लोकसभा चुनाव 2024: बसपा को बड़ा झटका… बरेली और आंवला सीट से प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज

लोकसभा चुनाव 2024: बसपा को बड़ा झटका… बरेली और आंवला सीट से प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज

0
लोकसभा चुनाव 2024: बसपा को बड़ा झटका… बरेली और आंवला सीट से प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज

[ad_1]

BSP candidates nomination papers rejected from Bareilly and Aonla Lok Sabha seats

आंवला से बसपा प्रत्याशी आबिद अली
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को बड़ा झटका लगा है। बरेली और आंवला लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हो गए हैं। बरेली से छोटेलाल गंगवार और आंवला से आबिद अली ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। जांच में बसपा के दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों में त्रुटि मिलने के कारण खारिज कर दिया गया है। अब बसपा दोनों सीटों के चुनावी मैदान से बाहर हो गई है। 

जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि बरेली लोकसभा सीट से 28 प्रत्याशियों ने 42 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान 14 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया गया है। 14 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विधि मान्य हैं। उन्होंने बताया कि बरेली से बसपा प्रत्याशी छोटेलाल गंगवार ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए थे। एक 16 और 18 अप्रैल को किया था। बसपा प्रत्याशियों के शपत्र में कुछ कॉलम खाली थे। इस कारण उनके नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here