Home Sports IPL 2024: LSG के सामने CSK की चुनौती, कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

IPL 2024: LSG के सामने CSK की चुनौती, कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

0
IPL 2024: LSG के सामने CSK की चुनौती, कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

[ad_1]

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 34वां मुकाबला आज 19 अप्रैल लखनऊ सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इसके लिए तैयार है. यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. लखनऊ अपना पिछला मुकाबला हार कर आ रही है. जबकि चेन्नई ने अपने पिछले मैच में शानदार जीत दर्ज की थी. मैच से पहले आइए जानते हैं इस मैच में कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI और दोनों टीम के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है.

लखनऊ सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल में अब तक कुल 3 बार आमने सामने आई है. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा है. चेन्नई ने 3 में से 2 मुकाबले जीते हैं. जबकि लखनऊ को सिर्फ एक मैच में ही जीत दर्ज हुई है. केएल राहुल की कप्तानी में टीम का प्रर्दशन इस साल ठीक ठाक रहा है. लखनऊ ने अब तक 6 में से 3 मुकाबले जीते हैं. उनके खाते में कुल 6 प्वाइंट्स हैं. उनका नेट रन रेट भी प्लस में है. देखना होगा कि लखनऊ की टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज कर पाती है या फिर नहीं.

Pak vs Nz: सिर्फ 2 गेंदों में खत्म हुआ पहला टी20, 1 विकेट भी गिरा, इस वजह से रुका मैच

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित XI: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (कप्तान व विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या, मोहसीन खान, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, यश ठाकुर

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित XI: रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अंजिक्य रहाणे, शिवम दुबे, डेरिल मिचेल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), समीर रिजवी, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना

Tags: Chennai super kings, IPL 2024, Lucknow Super Giants

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here