Home World Prince Harry: पुरखों ने आधी दुनिया पर किया था राज, अब इस राजकुमार ने वतन को कहा अलविदा, अमेरिका को बनाया नया घर

Prince Harry: पुरखों ने आधी दुनिया पर किया था राज, अब इस राजकुमार ने वतन को कहा अलविदा, अमेरिका को बनाया नया घर

0
Prince Harry: पुरखों ने आधी दुनिया पर किया था राज, अब इस राजकुमार ने वतन को कहा अलविदा, अमेरिका को बनाया नया घर

[ad_1]

Prince Harry confirms as US resident: ब्रिटिश राजघराने के प्रिंस हैरी ने अमेरिका को अपना नया घर बताया है. हाल ही में उन्होंने इस फैसलो के लेकर स्पष्ट संकेत दिए थे. बताया जा रहा है कि उनके इस फैसले की जानकारी बहुत से लोगों को थी. कानूनी कार्यवाई पूरी होते ही उन्होंने अपने दस्तावेजों को दिखाते हुए ऐलान कर दिया कि अब अमेरिका उनका नया घर है. प्रिंस हैरी के दस्तावेजों के मुताबिक नागरिकता में ये बदलाव 29 जून 2023 को हुआ. इससे एक दिन पहले प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने ब्रिटेन स्थित अपने आवास फ्रॉगमोर कॉटेज को छोड़ते हुए बहुत सी चीजों से टाटा-बाय बाय कर लिया था. 

बिखर गया रिश्ता!

हैरी और उसकी अमेरिकी पत्नी मेगन काफी समय से कैलिफोर्निया को अपना घर मानते आए हैं. 39 साल के हैरी की शाही परिवार के साथ अनबन काफी समय से चल रही थी. हैरी और उनकी पत्नी मेगन दोंनों 2020 में रॉयल ड्यूटी से पल्ला झाड़ने के बाद मोंटेसिटो चले गए थे. ब्रिटेन के कॉर्पोरेट रजिस्ट्रार, कार्यालय में दस्तावेज पेश कर दिए गए हैं. हालांकि ये कागजी कार्रवाई महज एक औपचारिकता थी. इस दस्तावेज से साफ है कि वो अब ब्रिटिश नागरिक नहीं हैं. उनकी नागरिकता को लेकर काफी समय से सवाल उठ रहे थे.

पिछले साल तक कहा जा रहा था कि प्रिंस हैरी को कभी भी अमेरिकी नागरिकता नहीं मिल पाएगी, साथ ही वह कभी ग्रीन कार्ड नहीं रख पाएंगे.  इसके पीछे उनका वो कबूलनामा था जिसका खुलासा हैरी ने अपनी किताब में किया था. 

अप्रैल 2023 में न्यूज वेबसाइट ‘द सन’ में प्रकाशित एक रिपोर्ट में विस्तार से इसकी वजह बताई गई थी कि बिना किसी असाधारण परिस्थिति के प्रिंस हैरी को ग्रीन कार्ड नहीं मिल पाएगा. दरअसल अमेरिकी कानून के मुताबिक अगर कोई शख्स सार्वजनिक तौर पर कोकीन का सेवन करने की बात कबूल करता है तो वो अमेरिकी नागरिक बनने का हकदार नहीं है. जबकि प्रिंस हैरी ड्रग्स लेने की बात कबूल कर चुके हैं. उन्होंने खुद इस बात को कई बार स्वीकार किया है कि एक समय उन्हें ड्रग्स लेने लत थी. वो अयाहुस्का नाम का ड्रग लेते थे जो कि कई देशों में बैन है. इस बात का जिक्र उन्होंने अपनी किताब में भी किया था.  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्यूक ऑफ ससेक्स ने अब अमेरिका को अपने नए निवास के रूप में सूचीबद्ध किया है. यह ब्रिटेन से उनके जुड़ाव में हुआ एक बड़ा बदलाव है. यह कानूनी कदम शाही परिवार में इस जोड़े की स्थिति और भविष्य की योजनाओं के बारे में चल रही चर्चा के बीच उठाया गया है.

पेज सिक्स के मुताबिक, हैरी की शाही उपाधियों पर ब्रिटिश निवास छोड़ने के प्रभाव को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है. ऐसी अटकलें हैं कि वह लंदन की अपनी आगामी यात्रा के दौरान इस मुद्दे पर स्थिति को पूरी तरह से साफ कर सकते हैं.

 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here