Home Sports IPL 2024: कौन था CSK की हार का बड़ा जिम्मेदार? मैच के बाद कप्तान ने सरेआम जताई नाराजगी

IPL 2024: कौन था CSK की हार का बड़ा जिम्मेदार? मैच के बाद कप्तान ने सरेआम जताई नाराजगी

0
IPL 2024: कौन था CSK की हार का बड़ा जिम्मेदार? मैच के बाद कप्तान ने सरेआम जताई नाराजगी

[ad_1]

IPL 2024, LSG vs CSK: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने शुक्रवार को खेले गए IPL मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 8 विकेट से हरा दिया. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 8 विकेट की हार के बाद कहा कि उनके बल्लेबाज पावर-प्ले के बाद रन रेट बरकरार रखने में नाकाम रहे जिससे टीम ने 10 से 15 रन कम बनाए.

कौन था CSK की हार का बड़ा जिम्मेदार?

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 6 गेंद बाकी रहते 2 विकेट पर 180 रन बनाकर जीत हासिल की. कप्तान केएल राहुल ने 82 जबकि क्विंटन डि कॉक ने 54 रन की पारी खेली. दोनों ने पहले विकेट के लिए 134 रन जोड़े. इससे पहले रवींद्र जडेजा (57 रन) ने अर्धशतक जड़ने के अलावा मोईन अली (30 रन) के साथ छठे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की जिससे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 6 विकेट पर 176 रन बनाए.

मैच के बाद कप्तान ने सरेआम जताई नाराजगी

ऋतुराज गायकवाड़ ने मैच के बाद कहा, ‘हमने (पारी का) अंत काफी अच्छी तरह किया, इससे अधिक की उम्मीद नहीं की जा सकती थी, लेकिन पावरप्ले के बाद हम 14वें-15वें ओवर तक तेजी से रन नहीं बना सके. हमने लगातार विकेट खोए और 10-15 रन कम बनाए. बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन इंपेक्ट प्लेयर नियम के साथ आपको एक अतिरिक्त बल्लेबाज मिलता है. बाद में ओस आने से लगा कि 180-190 रन अच्छा स्कोर हो सकता था.’

लखनऊ ने आसान जीत दर्ज की

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने कप्तान केएल राहुल व क्विंटन डि कॉक के अर्धशतक और दोनों के बीच पहले विकेट की शतकीय साझेदारी से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ आठ विकेट की आसान जीत दर्ज की. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 6 गेंद बाकी रहते दो विकेट पर 180 रन बनाकर जीत हासिल की. केएल राहुल ने 82 जबकि डिकॉक ने 54 रन की पारी खेली. दोनों ने पहले विकेट के लिए 134 रन जोड़े. 

लखनऊ पांचवें स्थान पर 

राहुल ने 53 गेंद की अपनी पारी में तीन छक्के और नौ चौके मारे जबकि डिकॉक ने 43 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का जड़ा. इस जीत से लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के सात मैच में चार जीत से आठ अंक हो गए हैं जबकि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के भी सात मैच में आठ अंक हैं. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) हालांकि बेहतर नेट रन रेट के कारण तीसरे जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) पांचवें स्थान पर हैं.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here