Home Sports IPL 2024: धोनी ने किया दूध का दूध और पानी का पानी, अंपायर की खुली पोल; DRS पर हुआ गजब ड्रामा

IPL 2024: धोनी ने किया दूध का दूध और पानी का पानी, अंपायर की खुली पोल; DRS पर हुआ गजब ड्रामा

0
IPL 2024: धोनी ने किया दूध का दूध और पानी का पानी, अंपायर की खुली पोल; DRS पर हुआ गजब ड्रामा

[ad_1]

IPL 2024, LSG vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए IPL मैच में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि प्वाइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम तीसरे नंबर पर बनी हुई है. इस मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी का एक DRS काफी चर्चा में रहा. महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अंपायर को गलत साबित कर दिया. महेंद्र सिंह धोनी ने इसी के साथ ही बीच मैदान पर अंपायर की पोल खोलकर रख दी.

धोनी ने किया दूध का दूध और पानी का पानी 

दरअसल, ये घटना चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 19वें ओवर की है. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज मोहसिन खान इस ओवर में गेंदबाजी के लिए आए. मोहसिन खान ने महेंद्र सिंह धोनी के सामने 19वें ओवर की पहली गेंद वाइड फेंकी. महेंद्र सिंह धोनी की पहुंच से गेंद को दूर रखने के लिए मोहसिन खान ने फिर वही चाल चली. मोहसिन खान ने अगली गेंद फिर ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी, लेकिन मैदानी अंपायर ने इसे वाइड करार नहीं दिया.

अंपायर की खुली पोल
 
महेंद्र सिंह धोनी ने इसके बाद डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) लिया और फैसला थर्ड अंपायर को सौंपा गया. रिप्ले में मैदानी अंपायर की पोल खुल गई. रिप्ले में साफ हो गया कि गेंद लाइन के बाहर थी. इसके बाद थर्ड अंपायर ब्रूस ऑक्सनफोर्ड ने रिप्ले देखने के बाद मोहसिन खान की गेंद को वाइफ करार दे दिया. मोहसिन खान ने इस ओवर में कुल 15 रन लुटाए थे. सोशल मीडिया पर फैंस ने महेंद्र सिंह धोनी का DRS सफल होने के बाद जमकर रिएक्शंस दिए हैं. 

धोनी ने फैंस का किया मनोरंजन 

महेंद्र सिंह धोनी जब शुक्रवार को बल्लेबाजी करने उतरे तो पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी के नारों की शोर से गूंज उठा. महेंद्र सिंह धोनी ने चौके-छक्के बरसाकर लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. महेंद्र सिंह धोनी ने 311.11 के स्ट्राइक रेट से 9 गेंदों पर 28 रन ठोक दिए. इस दौरान धोनी ने तीन चौके और दो छक्के उड़ाए. अंत में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने कप्तान केएल राहुल व क्विंटन डि कॉक के अर्धशतक और दोनों के बीच पहले विकेट की शतकीय साझेदारी से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ आठ विकेट की आसान जीत दर्ज की.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here