[ad_1]
IPL 2024, LSG vs CSK: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच शुक्रवार को खेले गए IPL मैच के दौरान लखनऊ के इकाना स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी को लेकर जबरदस्त दीवानगी देखने को मिली है. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने शुक्रवार को खेले गए IPL मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 8 विकेट से हरा दिया. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भले ही ये मैच हार गई, लेकिन दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने चौके-छक्के बरसाकर लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. महेंद्र सिंह धोनी जब शुक्रवार को बल्लेबाजी करने उतरे तो पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी के नारों की शोर से गूंज उठा.
धोनी की एंट्री से स्मार्ट वॉच पर आया अलर्ट
महेंद्र सिंह धोनी जब लखनऊ के इकाना मैदान पर बल्लेबाजी के लिए आए तो उनकी एंट्री से स्मार्ट वॉच पर अलर्ट भी आ गया. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के विकेटकीपर क्विंटन डि कॉक की वाइफ ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए खुद की स्मार्ट वॉच पर आए एक अलर्ट की फोटो शेयर की है. दरअसल, जब मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी की एंट्री हुई तो दर्शकों का इतना शोर मचा था कि क्विंटन डि कॉक की वाइफ के स्मार्ट वॉच पर अलर्ट आ गया.
(@mufaddal_vohra) April 19, 2024
अलर्ट ने बड़े खतरे से किया सतर्क
क्विंटन डि कॉक की वाइफ के स्मार्ट वॉच पर आए इस अलर्ट के मुताबिक ध्वनि 95 डेसीबल तक पहुंच गई जो काफी खतरनाक है. यह शोर इतना है कि अगर कोई व्यक्ति यहां लगातार 10 मिनट तक रुक जाए तो वह बहरा हो सकता है. क्विंटन डि कॉक की वाइफ की ये इंस्टा स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. बता दें कि इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपना तूफानी अंदाज दिखाते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. महेंद्र सिंह धोनी ने 311.11 के स्ट्राइक रेट से 9 गेंदों पर 28 रन ठोक दिए.
चेन्नई को लखनऊ ने हराया
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने कप्तान केएल राहुल व क्विंटन डि कॉक के अर्धशतक और दोनों के बीच पहले विकेट की शतकीय साझेदारी से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ आठ विकेट की आसान जीत दर्ज की. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 6 गेंद बाकी रहते दो विकेट पर 180 रन बनाकर जीत हासिल की. केएल राहुल ने 82 जबकि डिकॉक ने 54 रन की पारी खेली. दोनों ने पहले विकेट के लिए 134 रन जोड़े. इस जीत से लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के सात मैच में चार जीत से आठ अंक हो गए हैं जबकि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के भी सात मैच में आठ अंक हैं. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) हालांकि बेहतर नेट रन रेट के कारण तीसरे जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) पांचवें स्थान पर हैं.
[ad_2]
Source link