[ad_1]
04:03 PM, 21-Apr-2024
KKR vs RCB Live : सुनील नरेन पवेलियन लौटे
केकेआर को सुनील नरेन के रूप में दूसरा झटका लगा है। नरेन 15 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं। यश दयाल ने नरेन को आउट कर आरसीबी को दूसरी सफलता दिलाई। अब क्रीज पर वेंकटेश अय्यर उतरे हैं।
03:56 PM, 21-Apr-2024
KKR vs RCB Live : सॉल्ट अर्धशतक से चूके
मोहम्मद सिराज ने फिल सॉल्ट को आउट कर आरसीबी को पहला झटका दिया। शानदार फॉर्म में चल रहे सॉल्ट अर्धशतक लगाने से चूक गए और 14 गेंदों पर 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब अंगकृष रघुवंशी क्रीज पर उतरे हैं और उनके साथ सुनील नरेन खेल रहे हैं।
03:53 PM, 21-Apr-2024
KKR vs RCB Live : सॉल्ट की तूफानी पारी
केकेआर के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन के ओवर से 28 रन निकाले। इस तरह केकेआर ने चार ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 55 रन बना लिए हैं। सॉल्ट 13 गेंदों पर 48 रन बनाकर खेल रहे हैं।
03:49 PM, 21-Apr-2024
KKR vs RCB Live : केकेआर की सधी शुरुआत
आरसीबी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने सधी हुई शुरुआत की है। तीन ओवर की समाप्ति के बाद कोलकाता ने बिना किसी नुकसान के 27 रन बना लिए हैं। फिल सॉल्ट सात गेंदों पर 20 रन और सुनील नरेन 11 गेंदों पर चार रन बनाकर खेल रहे हैँ।
03:31 PM, 21-Apr-2024
KKR vs RCB Live : केकेआर की पारी शुरू
आरसीबी के खिलाफ केकेआर की पारी शुरू हो गई है और टीम के लिए फिल सॉल्ट और सुनील नरेन पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। आरसीबी की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज गेंदबाजी की शुरुआत करने आए हैं।
03:07 PM, 21-Apr-2024
KKR vs RCB Live : दोनों टीमों की प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्सः फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनीर नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा। इंपैक्ट सबः सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रहमानुल्लाह गुरबाज।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुः फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, करन शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, मोहम्मद सिराज। इंपैक्ट सबः सुयश प्रभुदेसाई, अनुज रावत, हिमांशु शर्मा, विजयकुमार विशाक, स्वप्निल सिंह।
03:02 PM, 21-Apr-2024
KKR vs RCB Live : आरसीबी का गेंदबाजी का फैसला
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने केकेआर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आरसीबी ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए हैं, जबकि केकेआर ने टीम में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। आरसीबी की टीम में कैमरन ग्रीन, मोहम्मद सिराज और करन शर्मा की वापसी हुई है।
02:32 PM, 21-Apr-2024
KKR vs RCB Live : आंकड़ों में भारी है केकेआर का पलड़ा
दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में 33 मैच खेले गए हैं। इसमें से कोलकाता ने 19 और बेंगलुरु ने 14 मैच जीते हैं। वहीं, ईडन गार्डेन्स में दोनों टीमों के बीच 11 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से सात कोलकाता ने और बेंगलुरु ने चार मैच जीते हैं।
02:32 PM, 21-Apr-2024
KKR vs RCB Live : आरसीबी को गेंदबाजी में करना होगा सुधार
आरसीबी की गेंदबाजी इस सीजन दयनीय स्थिति में रही है। सिराज, विजय कुमार, अल्जारी जोसेफ और यश दयाल कुछ खास नहीं कर सके हैं। टीम को एक अच्छे विशेषज्ञ स्पिनर की कमी भी खली है। इस मैच में भी टीम बिना किसी बदलाव के उतर सकती है।
02:30 PM, 21-Apr-2024
KKR vs RCB Live : नीतीश को मिल सकती है प्लेइंग-11 में जगह
टीम न्यूज की बात करें तो नीतीश राणा फिट घोषित किए जा चुके हैं, लेकिन एक भी मैच नहीं खेला है। रिंकू सिंह पिछले मैच में इम्पैक्ट सब के तौर पर खेलने के बाद इस मैच में एक रेगुलर प्लेयर की तरह मैदान पर उतर सकते हैं। नीतीश को खराब फॉर्म में चल रहे वेंकटेश अय्यर की जगह केकेआर की प्लेइंग-11 में लाया जा सकता है।
[ad_2]
Source link