[ad_1]
Mumbai Indians News: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज टिम डेविड और बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. 18 अप्रैल को मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान मैच में इन दोनों ने सूर्यकुमार यादव की नियमों के खिलाफ जाकर मदद करने का प्रयास किया. यह जुर्माना मैच का एक वीडियो वायरल होने के कारण खड़े हुए विवाद के बाद लगाया गया है.
इस मामले में पाए गए दोषी
मुंबई और पंजाब के बीच हुए मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ थे, जिसमें पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के सदस्य और सहयोगी स्टाफ कथित रूप से बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को रिव्यू लेने के लिए कह रहे थे जो आईपीएल की आचार संहिता के खिलाफ है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद खूब बवाल भी मचा. अब पोलार्ड और टिम डेविड पर जुर्माना लगाया गया है.
IPL ने जारी किया बयान
आईपीएल की शनिवार को जारी प्रेस रिलीज में कहा गया, ‘डेविड और पोलार्ड ने आईपीएल की आचार संहिता के आर्टिकल 2.20 के अंतर्गत लेवल एक का अपराध किया है. डेविड और पोलार्ड पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. दोनों ने उल्लंघन स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी द्वारा लगाया जुर्माना भी स्वीकार कर लिया है. आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का फैसला अंतिम और मान्य होता है.’
क्या हुआ था?
दरअसल, मैच में मुंबई इंडियंस की पारी के 15वें ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी, जो वाइड लाइन के बहुत करीब थी. सूर्यकुमार तब 47 गेंद में 67 रन बनाकर खेल रहे थे और उन्होंने इस पर शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन मैदानी अंपायर ने इसे लीगल गेंद माना. लेकिन टीवी कैमरों में दिखाया गया कि मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच मार्क बाउचर सूर्यकुमार को इशारा कर रहे थे कि यह गेंद वाइड है. इसके बाद डेविड और पोलार्ड सूर्यकुमार से रिव्यू लेने के लिए इशारा करते नजर आए जो आईपीएल नियमों के खिलाफ है.
[ad_2]
Source link