[ad_1]
IPL 2024: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और दिग्गज गौतम गंभीर अक्सर कंट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में रहते हैं. लेकिन IPL 2024 में इस विराट-गंभीर कंट्रोवर्सी का रुख बदल चुका है. दिल्ली के दोनों प्लेयर्स की यारी सोशल मीडिया पर वायरल है. विराट-गंभीर का प्यार फैंस को भी रास आने लग गया है. 21 अप्रैल को आरसीबी और केकेआर के बीच मुकाबला होना है. लेकिन प्रैक्टिस सेशन के दौरान दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से बातचीत करते दिखे.
वायरल हुआ वीडियो
कई साल पहले विराट और गंभीर के बीच आईपीएल में गर्मा-गरमी देखने को मिली थी. जिसके बाद से ही दोनों के बीच अनबन के चर्चे तेज रहे. आईपीएल 2023 में चिंगारी आग में तब्दील हो गई. दोनों प्लेयर्स को भरे मैदान में जुबानी जंग के बाद इसका हरजाना भी भरना पड़ा था. लेकिन अब आईपीएल 2024 में विराट और गंभीर एक-दूसरे को मैदान में गले लगाते नजर आए. अब आरसीबी और केकेआर के बीच मुकाबले से पहले वायरल वीडियो में दोनों एक दूसरे से बात करते नजर आ रहे हैं. जिसके बाद किसी ने लिखा, ‘भाईचारा ऑन टॉप’ तो कोई दिल्ली बॉयज कहकर दोनों के प्लार को व्यक्त किया.
RCB की हालत पतली
आईपीएल 2024 में आरसीबी की हालत बेहद खराब नजर आ रही है. टीम ने अभी तक 7 मुकाबले खेले हैं लेकिन महज 1 मैच में आरसीबी को जीत नसीब हुई है. हालांकि, दिग्गज विराट कोहली आरेंज कैप की रेस में टॉप पर हैं. उन्होंने इस सीजन एक शतक भी जमाया. अब देखना होगा कि केकेआर के खिलाफ मैच में विराट का बल्ला बोलता है या नहीं.
केकेआर के पास टॉप पर आने का मौका
कोलकाता की टीम के पास प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर आने का गोल्डन चांस है. राजस्थान के खिलाफ मैच में केकेआर ने टेबल टॉपर को शानदार अंदाज में टक्कर दी थी. लेकिन टीम को इस रोमांचक मैच में हार का सामना करना पड़ा. आरसीबी के खिलाफ मैच में यदि केकेआर की टीम जीत दर्ज करती है तो बेहतर रन रेट के चलते टेबल में पहले नंबर पर कब्जा जमा लेगी. कोलकाता की टीम यह मुकाबला अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में खेलेगी.
[ad_2]
Source link