Home Sports WATCH: 4, 4, 6, 4, 6, 6.. 22 साल के कंगारू बल्लेबाज ने वॉशिंगटन का बनाया मजाक, ओवर में कूटे 30 रन

WATCH: 4, 4, 6, 4, 6, 6.. 22 साल के कंगारू बल्लेबाज ने वॉशिंगटन का बनाया मजाक, ओवर में कूटे 30 रन

0
WATCH: 4, 4, 6, 4, 6, 6.. 22 साल के कंगारू बल्लेबाज ने वॉशिंगटन का बनाया मजाक, ओवर में कूटे 30 रन

[ad_1]

Jake Fraser McGurk Batting vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर के एक ओवर में 22 साल के जेक फ्रेजर मैकगर्क ने गजब की बल्लेबाजी करते हुए 30 रन ठोक दिए. आईपीएल 2024 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने रहीं. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करे हुए निर्धारित 20 ओवर में 266 रन का विशाल स्कोर बोर्ड पर लगाया. टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क ने तूफानी तेवर दिखाए और हैदराबाद के गेंदबाजों की खूब धुनाई की.

मैकगर्क के तूफानी तेवर

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी के दौरान पारी का तीसरा ओवर लेकर आए स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर की पहली गेंद पर मैकगर्क ने चौका लगाया. अगली गेंद पर इस बल्लेबाज ने फिर चौका जड़ दिया. तीसरी गेंद पर कंगारू बल्लेबाज ने दनदनाता छक्का जड़ दिया. चौथी गेंद फिर चौके के लिए गई. ओवर की आखिरी दो गेंदों पर मैकगर्क ने जबरदस्त हिट लगाते हुए छक्के जड़ दिए. इस तरह ओवर में 30 रन बने. मैकगर्क इस मैच में सिर्फ 18 गेंदों का सामना करते हुए 65 रन बनाए. बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में वह आउट हुए. उनकी इस पारी में 5 चौके और 7 छक्के शामिल रहे.

अभिषेक-हेड ने मचाया धमाल

हैदराबाद के ट्रेविस हेड ने 32 गेंदों में गजब की बल्लेबाजी करते हुए 89 रन बनाए. उनकी इस पारी में 11 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उन्होंने मात्र 16 गेंदों में अपनी फिफ्टी भी पूरी की. वहीं, अभिषेक ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों में 46 रन ठोक दिए. उनकी इस पारी में 2 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. ये दोनों बल्लेबाज टीम के लिए ओपनिंग करने आए और पहली ही गेंद से चौके-छक्के बरसाने शुरू कर दिए. इनके दम पर हैदराबाद की टीम 266 रन के बड़े टोटल तक पहुंच पाई.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here