[ad_1]
यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की तेजी से बन रही फिल्म ‘वॉर 2’ की शूटिंग इन दिनों मुंबई में चल रही है। पहली बार यशराज फिल्म्स की कोई फिल्म निर्देशित कर रहे निर्देशक अयान मुखर्जी इसकी शूटिंग के लिए नए नए दृश्य गढ़ रहे हैं। फिल्म के कुछ एक्शन सीन्स फिल्म के हीरो ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ फिल्माए जा चुके हैं। ‘अमर उजाला’ ने ही आपको सबसे पहले बताया था कि इस शेड्यूल में दोनों के साथ अयान एक बहुत तड़कता भड़कता डांस नंबर भी शूट करने वाले हैं।
लेकिन, इस शूटिंग के बीच में फ्रांस के काउंसल जनरल जौ मार्क सेहे शाहले के सेट पर पहुंचने और उनके साथ ऋतिक रोशन की तस्वीरों के सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने की घटना से फिल्म ‘वॉर 2’ में काम कर रहे दूसरे कलाकारों और तकनीशियनों में काफी रोष बताया जा रहा है। शाहले ने ये फोटो खुद अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा की और अब शूटिंग के दौरान सुबह से लेकर शाम तक बस यही चर्चा चलती रहती है कि अगर किसी वीआईपी के साथ फिल्म के कलाकार फिल्म के सेट पर फोटो खिंचा सकते हैं तो फिर उनके फोन शूटिंग पर पहुंचते ही क्यों जमा करा लिए जाते हैं?
यशराज फिल्म्स की फिल्मों की शूटिंग पर सख्त अनुशासन रहता है। हर कलाकार और तकनीशियन को इस बात की तस्दीक भी लिखित में करनी होती है कि शूटिंग के दौरान वह किसी तरह की कोई फोटो नहीं खींचेंगे और बिना कंपनी की अनुमति के फिल्म की कोई फोटो भी अपने सोशल मीडिया पर साझा नहीं करेंगे। यशराज फिल्म्स की सलमान खान अभिनीत पिछली फिल्म ‘टाइगर 3’ बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता नहीं पा सकी थी और इसी के बाद यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘टाइगर वर्सेज पठान’ को अनिश्चितकाल के लिए आगे खिसका दिया गया है।
फिल्म ‘वॉर 2’ अगले साल रिलीज होगी और इसका प्रचार साल 2025 के शुरू में तय किए जाने की योजना है। फिलहाल यशराज फिल्म्स ने इस फिल्म के अलावा अपनी सिर्फ एक और फिल्म का आधिकारिक एलान किया है जो निर्देशक मोहित सूरी नवोदित अभिनेता अहान पांडे के साथ बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी अभी तक शुरू नहीं हुई है।
Manav Kaul: इंदौरी पोहे के शौकिन हैं अभिनेता मानव कौल, फिट रहने के लिए खाते हैं सलाद
[ad_2]
Source link