[ad_1]
T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने रन बनाने के ट्रेंड को बदल दिया. पैट कमिंस की टीम लगातार 200 रन से ज्यादा का स्कोर बना रही है. उसके बल्लेबाज तूफानी अंदाज में रन बना रहे हैं. ऐसे में भारत के दो दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा से भी फैंस उसी तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद लगा रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप में इन दो बड़े खिलाड़ियों से टीम इंडिया की बड़ी उम्मीदें हैं. भारत 2007 के बाद से इस टूर्नामेंट को नहीं जीत पाया है. यहां तक कि 2013 के बाद से एक भी आईसीसी ट्रॉफी झोली में नहीं आई है.
क्या रोहित के साथ ओपनिंग करेंगे कोहली?
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सोमवार को कहा कि विराट कोहली भी ट्रेविस हेड की तरह 40 गेंदों में 100 रन बनाने में सक्षम हैं. उन्होंने कहा कि कोहली को आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करनी चाहिए. कोहली ने हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 67 गेंदों में 100 रन बनाए, लेकिन स्ट्राइक-रेट के कारण उनकी काफी आलोचना हुई.
ये भी पढ़ें: IPL 2024: क्या ‘बेईमानी’ का शिकार हुई RCB? अंपायर ने किया ब्लंडर! फैंस ने किया दावा, वीडियो वायरल
कोहली के पास है क्षमता: गांगुली
गांगुली ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ”कोहली में 40 गेंदों में 100 रन बनाने की भी क्षमता है. उन्हें बस जाकर हिट करने की जरूरत है.मानसिकता हिट करने की होनी चाहिए और फिर हम देखेंगे 5-6 ओवर के बाद क्या होता है.” गांगुली चाहते हैं कि सेलेक्शन कमेटी, कोच राहुल द्रविड़ और रोहित टी20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम के हित में निर्णय लें. वह कोहली-रोहित को ओपनिंग करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: IPL के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, देखें लिस्ट
यशस्वी जायसवाल का क्या होगा?
इंग्लैंड के खिलाफ शानदार घरेलू टेस्ट सीरीज के बाद क्या यशस्वी जयसवाल अपने हालिया आईपीएल फॉर्म को ध्यान में रखते हुए टी20 वर्ल्ड कप चयन के मामले में रडार से बाहर हो गए हैं? इस पर गांगुली ने कहा, ”मुझे नहीं लगता कि यशस्वी का नाम बहुत नीचे चला गया है. वह एक विशेष खिलाड़ी हैं. उनके लिए टी20 वर्ल्ड कप के लिए चयन एक आईपीएल सीजन पर आधारित नहीं होना चाहिए.”
[ad_2]
Source link